W Bengal : व्हीलचेयर से ममता का शक्ति प्रदर्शन, बोलीं- दर्द में हूं, संघर्ष करेंगे; हार नहीं मानेंगे

प बंगाल में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए काफी कम समय बचा है। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनावी मैदान पर वापसी का फैसला किया है। ममता बनर्जी रविवार को व्हीलचेयर पर बैठकर कोलकाता में एक रोड शो कर रही हैं। इतना ही नहीं वे यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगी। इस बीच चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट में ममता बनर्जी पर हमले से इनकार किया है। ममता पर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2021 3:33 AM IST / Updated: Mar 14 2021, 03:22 PM IST

कोलकाता. प बंगाल में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए काफी कम समय बचा है। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनावी मैदान पर वापसी का फैसला किया। ममता बनर्जी रविवार को व्हीलचेयर पर बैठकर कोलकाता की सड़कों पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। ममता ने व्हीलचेयर पर बैठकर गांधी मूर्ति से हाजरा तक रोड शो किया। 

इससे पहले ममता ने कहा, ट्वीट किया, हम अब भी पूरे दम के साथ लड़ते रहेंगे। मैं बहुत दर्द में हूं, लेकिन मैं उस दर्द को महसूस कर सकती हूं जो मेरे लोगों में है और मुझसे अधिक है। ये लड़ाई हमारी उस जमीन की है, जिसके लिए हमने बहुत संघर्ष किया है। हम और संघर्ष करेंगे, लेकिन कायरता दिखाकर हार नहीं मानेंगे।


ममता ने व्हील चेयर पर बैठकर गांधी मूर्ति से हाजरा तक रोड शो

आज घोषणापत्र जारी नहीं करेगी टीएमसी
वहीं, आज टीएमसी अपना घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी। जल्द ही घोषणा पत्र जारी करने की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इस बीच चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट में ममता बनर्जी पर हमले से इनकार किया है। ममता पर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है।

ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में उनके खिलाफ टीएमसी के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी हैं। ममता नंदीग्राम में बुधवार को नामांकन भरने पहुंची थीं। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान वे घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ममता को अस्पताल से गुरुवार को छुट्टी मिली थी। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वे व्हील चेयर से ही प्रचार करेंगी।

ममता ने लगाए हमले के आरोप
वहीं, ममता बनर्जी ने आरोप लगाए हैं कि उनपर किसी ने हमला किया। ममता के मुताबिक, जब वे कार में थीं, उन्हें कुछ लोगों ने धक्का दिया। इसके बाद उन्हें चोट आई है। जबकि भाजपा का कहना है कि ममता के साथ काफी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद थी। ऐसे में यह सब कैसे हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए। 

आज अपना घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी टीएमसी
वहीं, टीएमसी आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी नहीं करेगी। पहले कहा जा रहा था कि टीएमसी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। लेकिन अब इसे एक बार फिर टालने का फैसला किया गया है। जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। तृणमूल पहले गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी करने वाली थी। लेकिन पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुधवार की शाम नंदीग्राम में घायल होने के बाद पार्टी ने इसे आगे के लिए टाल दिया था।

 

 

 

Share this article
click me!