दक्षिण अफ्रीका: पुल के नीचे फंसे LPG टैंकर में धमाका, 10 लोगों की मौत, 40 घायल

Published : Dec 25, 2022, 09:10 AM ISTUpdated : Dec 25, 2022, 09:14 AM IST
दक्षिण अफ्रीका: पुल के नीचे फंसे LPG टैंकर में धमाका, 10 लोगों की मौत, 40 घायल

सार

दक्षिण अफ्रीका में LPG भरे एक गैस टैंकर में विस्फोट होने से 10 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। घायलों में 19 की हालत बेहद नाजुक है। टैंकर मेट्रो पुल के नीचे फंस गया था।   

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में एक फ्यूल टैंकर में धमाका होने से 10 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। LPG (Liquid Petroleum Gas) से भरा टैंकर एक पुल के नीचे फंस गया था। हादसा जोहान्सबर्ग के पूर्व में स्थित बोक्सबर्ग शहर के टैम्बो मेमोरियल अस्पताल के पास हुआ।

 

 

 

टैंकर अस्पताल से करीब 100 मीटर दूर पुल के नीचे फंस गया था। पुल की ऊंचाई कम थी। धमाका इतना तेज था कि आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठीं। अस्पताल की छत का एक हिस्सा ढह गया। धमाके के बाद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कर हॉस्पिटल खाली कर दिया गया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- ओल्डएज होम में भीषण आग: कम से कम 20 बुजुर्गों की जलने से हुई मौत, दूसरी मंजिल पूरी तरह खाक

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता विलियम नटलादी ने बताया कि गैस टैंकर मेट्रो पुल के नीचे फंस गया था। घर्षण के कारण टैंकर में विस्फोट हो गया। जैसे ही दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की दूसरा बड़ा धमाका हुआ, जिसमें एक दमकल गाड़ी और दो अन्य वाहन नष्ट हो गए। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 19 लोगों की हालत गंभीर है। 15 घायलों की स्थिति स्टेबल है। सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो शेयर किए गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाका कितना भीषण था। 

यह भी पढ़ें- चीन में कोरोना से 10 करोड़ लोग हुए संक्रमित, 10 लाख मरीजों की गई जान, भारतीय डॉक्टर ने किया दावा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Student Visa: पढ़ाई के बाद अमेरिका में नौकरी करना होगा और महंगा! ट्रंप सरकार लाई 68 लाख रुपये की नई फीस
Top 10 News: कांग्रेस का ‘काला दिवस’, RBI का झटका, मेसी का संन्यास, आज की 10 बड़ी खबरें