107 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हराया, जिस टूरिस्ट ग्रुप में शामिल थीं उसमें 12 पॉजिटिव की मौत

नीदरलैंड से दिल खुश करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोरोना की शिकार 107 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हराया है और स्वस्थ होकर अपने घर लौटी हैं। बताया जा रहा है कि वह एक यात्रा के दौरान संक्रमण की शिकार हो गई थी। इनके साथ के 12 यात्रियों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 11, 2020 12:29 PM IST

एम्स्टर्डम. दुनिया भर के 210 देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। एक ओर जहां 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। इन सब के बीच नीदरलैंड से दिल खुश करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोरोना की शिकार 107 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को हराया है और स्वस्थ होकर अपने घर लौटी हैं। बताया जा रहा है कि वह एक यात्रा के दौरान संक्रमण की शिकार हो गई थी। इनके साथ के 12 यात्रियों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। 

40 लोगों में से 12 की हो गई मौत 

नीदरलैंड की रहने वाली कॉरनेलिया रास पिछले दिनों अपने ही देश में टूरिस्ट प्लेस पर गई थीं। इस दौरान वह कोरोना की शिकार हो गई थीं। हालांकि अब वह स्वस्थ हैं। वह आराम से अपने घर में घूम पा रही हैं। घुटनों के बल बैठकर ईश्वर को धन्यवाद अदा कर रही हैं। टूरिस्ट के इस ग्रुप में 40 लोग शामिल थे। इसमें से 12 की मौत हो चुकी है। लेकिन कॉरनेलिया थकीं नहीं, डरी नहीं और कोरोना को हराकर ही मानीं।

परिवार ने छोड़ा दिया था उम्मीद, लेकिन कॉरनेलिया ने जीती लड़ाई 

कॉरनेलिया को संक्रमण के लक्षण तब पता चले वह चर्च में प्रार्थना करने के बाद घर पहुंची थीं। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक, कॉरनेलिया का इलाज सफल रहा। भतीजी मायके डे ग्रूट के मुताबिक, हमनें उम्मीद छोड़ दी थी कि वो वायरस को हरा पाएंगी। उनमें बुखार और खांसी के लक्षण दिखने शुरू हुए थे। इलाज के दौरान वह काफी शांत रहीं। उन्होंने खुद को पूरी तरह से डॉक्टर को सौंप दिया था। अब वह स्वस्थ हैं। वह कोई दवा नहीं लेती हैं। वह अब धूप में बैठ रही हैं, क्योंकि उन्हें बालकनी में बैठना काफी पसंद है।

परिवार अब मनाएगा 107 वां जन्मदिन 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीमार होने के कुछ दिन पहले कॉरनेलिया का 107 वां जन्मदिन था, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के कारण उन्होंने इसे अकेले ही मनाया। भतीजी मायके डे ग्रूट ने बताया, लॉकडाउन के कारण जन्मदिन पर परिवार के लोग नहीं पहुंच सके थे। मैं हर हफ्ते उनके पास जाती हूं और काफी समय बिताती हूं। सबकुछ सामान्य होने के बाद मैं उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करूंगी। 

दुनिया में कोरोना की स्थिति

दुनिया के 210 देशों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक जहां एक लाख लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। कोरोना के संक्रमण से अमेरिका, इटली, स्पेन और फ्रांस का बुरा हाल है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2000 लोगों कीमौत हुई है। वहीं, इटली और स्पेन में पिछले 24 घंटे में 600 से अधिक लोगों ने दम तोड़ा है। यहां लगभग 4 हजार नए केस आए हैं। 

अमेरिका में संक्रमण का आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया है तो मरने वालों की भी संख्या 10 हजार से अधिक हैं। वहीं, इटली और स्पेन में भी संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख के करीब है जबकि दोनों देशों में 15-15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

Share this article
click me!