मैक्सिको में ड्रग माफिया की गिरफ्तारी के बाद क्रैश हुआ Black Hawk हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत

Published : Jul 16, 2022, 12:56 PM IST
मैक्सिको में ड्रग माफिया की गिरफ्तारी के बाद क्रैश हुआ Black Hawk हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की मौत

सार

मैक्सिको में नेवी का एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर (Black Hawk helicopter) क्रैश हो गया। हादसे में 14 लोग मारे गए। हादसा मैक्सिको के एक बड़े ड्रग माफिया कारो क्विंटरो की गिरफ्तारी के बाद हुआ।

सिनालोआ (मैक्सिको)। मैक्सिकन नेवी का एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर (Black Hawk Helicopter) शुक्रवार को क्रैश हो गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हुई। एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसा मैक्सिको के उत्तरी राज्य सिनालोआ में मैक्सिको के बड़े ड्रग माफिया की गिरफ्तारी के बाद हुआ। 

मैक्सिकन नेवी ने बताया कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है। ड्रग माफिया कारो क्विंटरो की गिरफ्तारी से इस हादसे से जुड़े होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। उसे सिनालोआ के दूसरे हिस्से में गिरफ्तार किया गया था। नेवी ने कुख्यात ड्रग माफिया राफेल कारो क्विंटरो को गिरफ्तार किया था। उसे अमेरिका के एंटी नार्कोटिक्स एजेंट को 1985 में प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के आरोप में पकड़ा गया।

कारो क्विंटरो के सिर पर था 20 मिलियन डॉलर का इनाम 
कारो क्विंटरो उन ड्रग माफियाओं में से एक है जिसपर अमेरिका ने सबसे अधिक इनाम रखा है। एफबीआई ने उसके सिर पर 20 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। ड्रग तस्कर के लिए यह एक रिकॉर्ड है। उसे ग्वाडलजारा कार्टेल के को-फाउंडर के रूप में जाना जाता है। 1980 के दशक में यह लैटिन अमेरिका का सबसे ताकतवर ड्रग तस्कर संगठन था। अमेरिकी सरकार ने कारो क्विंटरो की गिरफ्तारी का स्वागत किया है। 

यह भी पढ़ें- UAE से भारत आ रही फ्लाइट का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 229 लोग थे विमान में सवार, पायलट ने इस तरीके से बचाई जान

मैक्सिकन नेवी ने कहा कि कारो क्विंटरो को ड्रग तस्करी के मुख्य केंद्र चोईक्स से पकड़ा गया। यह सिनालोआ राज्य का नगर निगम है। एक मैक्सिकन अधिकारी के अनुसार कारो क्विंटरो की गिरफ्तारी अमेरिका के दबाव के बाद हुई है। पिछले दिनों मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की थी। इस दौरान अमेरिका की ओर से कारो क्विंटरो की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया गया था। 

यह भी पढ़ें- इसी घर की सीढ़ियों से गिरकर मरीं इवाना ट्रम्प, कूल्हे खराब होने से चल नहीं सकती थीं, पुराने फ्रेंड का खुलासा

कारो क्विंटरो ने की थी अमेरिकी एजेंट की हत्या
कारो क्विंटरो ने पूर्व अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) एजेंट एनरिक "किकी" केमरेना की नृशंस हत्या कर दी थी। यह मैक्सिको के ड्रग वार की सबसे कुख्यात हत्याओं में से एक है। इस मामले में उसे 28 साल जेल में रहना पड़ा था। मैक्सिको के कोर्ट के एक जज ने 2013 में उसे रिहा कर दिया था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार जेल से निकलने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था और सिनालोआ कार्टेल के हिस्से के रूप में तस्करी के क्षेत्र में लौट आया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Air France First Class: प्लेन के अंदर गजब का शाही इंतजाम! टिकट की कीमत उड़ा देगी होश
India Pakistan Trade: सीधा व्यापार बंद, फिर भी भारत से पाक का आयात 69% बढ़ा! कैसे?