ड्रग्स के नशे में डूब रहीं पाकिस्तान की लड़कियां, टॉप प्राइवेट स्कूल की 4 छात्राओं ने देखिए क्या किया...

Published : Jan 21, 2023, 05:01 PM ISTUpdated : Jan 21, 2023, 06:01 PM IST
shocking crime,NCB seizes large quantity of drugs worth Rs 1 cr in Mumbai

सार

पाकिस्तान के लाहौर के एक टॉप प्राइवेट स्कूल में चार लड़कियां ड्रग्स ले रहीं थीं। एक लड़की ने उनका वीडियो बना लिया। इससे नाराज चारों लड़कियों ने वीडियो बनाने वाली लड़की की पिटाई की थी। घटना का वीडियो वायरल हो गया था।

लाहौर। कंगाली की हालत में पहुंचे पाकिस्तान में एक तरफ गरीब लोग दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। दूसरी ओर ड्रग्स युवाओं की जिंदगी में जहर घोल रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं तक ड्रग्स के नशे के आदी हो गए हैं। वे इसके लिए मारपीट कर रहे हैं।

पिछले दिनों लाहौर के एक टॉप प्राइवेट स्कूल में चार लड़कियों ने एक लड़की की पिटाई की थी। पुलिस ने छानबीन की तो मामला ड्रग्स का निकला। चारों लड़कियों ने नशे के लिए एक लड़की की पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच की।

वायरल हुआ था लड़कियों की मारपीट का वीडियो
मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर का है। घटना 16 जनवरी को लाहौर के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी स्थित अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल में घटी थी। लड़कियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में दिख रहा था कि चार लड़कियों ने एक लड़की को जमीन पर पटका हुआ है और बाल पकड़कर उसकी पिटाई की जा रही है। पिटाई कर रही लड़कियां पीड़ित लड़की को गाली देती हैं और उसे सॉरी कहने के लिए बोलती हैं।

पीड़ित लड़की ने बना लिया था आरोपियों के ड्रग्स लेने का वीडियो
पीड़िता के पिता इमरान यूनिस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। FIR के अनुसार पीड़िता ने स्कूल कैंपस में ड्रग्स लेते हुए उन चारों लड़कियों का वीडियो बना लिया था। इस बात से नाराज आरोपी छात्राओं ने पीड़ित लड़की की पिटाई की थी। पीड़ित लड़की के पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक लड़की बॉक्सर है। उसने पीड़ित लड़की के चेहरे पर मारा था। दूसरी लड़कियों ने भी पीड़ित लड़की को लात मारे थे। एक लड़की ने तो पीड़िता का गला घोंटने की कोशिश की थी। पिटाई के चलते लड़की के चेहरे पर गहरी चोट आई थी।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में तालिबान का अजीबोगरीब आदेश, कपड़ा दुकानदारों से कहा- महिलाओं के पुतलों के मुंह ढंके

लाहौर में तेजी से बढ़ रहा ड्रग्स का इस्तेमाल
वीडियो सामने आने के बाद कैपिटल सिटी पुलिस लाहौर और पंजाब पुलिस ने कहा था कि मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि लाहौर के स्कूल-कॉलेजों में ड्रग्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ड्रग कंट्रोल प्रोग्राम पर मुख्यमंत्री के सलाहकार जुल्फिकार शाह ने बताया है कि लाहौर में निजी सभाओं और शैक्षणिक संस्थानों में नशीली दवाओं का इस्तेमाल खतरनाक रूप से बढ़ा है। पिछले साल लाहौर पुलिस ने 9,000 से अधिक ड्रग डीलरों और ड्रग पेडलर्स के खिलाफ केस दर्ज किया था। 4,590 किलो हशीश, 60 किलो हेरोइन और 20 किलो ice बरामद की गई थी।

यह भी पढ़ें- UK प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का क्यों कट गया चालान, जानें कितना देना पड़ा जुर्माना

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Operation Epic Fury: पेंटागन का वो 'सीक्रेट' प्लान, जिसे ट्रंप ने किया एक्टिव, जिससे तबाह हो जाएगा ईरान!
PM Modi In Europe: TATA और ASML की वो एक सीक्रेट डील जिसने उड़ा दी चीन-ताइवान की नींद!