अमेरिका के 10 राज्यों में लगे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के 40 बिलबोर्ड्स, टाइम्स स्क्वायर पर लाइव प्रसारण

Published : Jan 13, 2024, 07:39 AM ISTUpdated : Jan 13, 2024, 09:50 AM IST
ram mandir

सार

22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित है और इसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। वहीं अमेरिका में भी राम मंदिर कार्यक्रम की धूम मची हुई है। 

Ram Mandir Pran Pratishtha. अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल है। भारत से हजारों मील दूर अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है। 22 जनवरी 2024 के कार्यक्रम की जानकारी अमेरिकी राज्यों तक फैलाई जा रही है। यूएस के 10 राज्यों में विश्व हिंदू परिषद ने श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के 40 बड़े बिलबोर्ड्स लगाए हैं। इसके अलावा भी 22 जनवरी को कई कार्यक्रम अमेरिका में किए जाएंगे।

विश्व हिंदू परिषद ने लगवाए बिलबोर्ड्स

अमेरिका में रहने वाले हिंदूओं और विश्व हिंदू परिषद यूएस चैप्टर की तरफ से 40 बड़े बिलबोर्ड्स लगाए गए हैं। इसमें 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी गई है। यह बिलबोर्ड टेक्सास, इलीनायस, न्यूयार्क, न्यू जर्सी, जॉर्जिया सहित सभी राज्यों में लगे हैं। यूएस चैप्टर वीएचपी के अनुसार एरिजोना और स्टेट ऑफ मिसौरी में 15 जनवरी के कार्यक्रम की शुरूआत होगी। बिलबोर्ड्स के माध्यम से यह बताया गया है कि हिंदू अमेरिकन कम्यूनिटी इस मौके पर जरूर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है और सभी लोग राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

अमेरिका में कई कार्यक्रमों की योजना

अमेरिका में रहने वाले हिंदू अमेरिकन कम्यूनिटी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इसमें कार रैली निकालने सहित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की भी तैयारी है। अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर राम मंदिर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाना है। जैसा कि आप जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न होगा। देश दुनिया के 7 हजार से ज्यादा गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूरे देश में मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। देशभर में दिवाली जैसा माहौल होगा।

यह भी पढ़ें

कालाराम मंदिर में पूजा के वक्त प्रभु श्री राम की भक्ति में डूबे पीएम मोदी, 'युद्ध कांड' सुनने के लिए लिया AI का सहारा

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

FIFA वर्ल्ड कप, युद्ध, FTA और आग...आखिर 16 जुलाई 2026 की 10 सबसे बड़ी खबरें कौन-सी हैं?
सैन्य टकराव के बीच ईरान का अमेरिका को दो टूक, फिलहाल बातचीत की कोई योजना नहीं