Earthquake in China: चिंगहई प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप; फिलहाल कोई बड़े नुकसान की जानकारी नहीं

Published : Jan 08, 2022, 07:27 AM ISTUpdated : Jan 08, 2022, 07:37 AM IST
Earthquake in China: चिंगहई प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप; फिलहाल कोई बड़े नुकसान की जानकारी नहीं

सार

चीन के चिंगहई प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 बताई गई है। भूकंप यहां के समयानुसार रात 1.45 बजे आया। इसकी जानकारी चीन की सरकारी मीडिया ने शनिवार को शेयर की।  

चिंगहई(Qinghai). चीन के चिंगहई प्रांत में देर रात करीब 1.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र(CENC) ने इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 बताई है। इसकी जानकारी चीन के स्थानीय मीडिया ने शनिवार को शेयर की। भूकंप के झटके प्रांत के उत्तरपूर्व में मेनयुआन काउंटी (Menyuan County) में आए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 37.77 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 101.26 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया था। प्रांतीय सूचना कार्यालय ने शनिवार सुबह  एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। इससे पहले दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के निंगलांग काउंटी में 2 जनवरी 2022 को भूकंप 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें करीब 22 लोग घायल हुए थे। इसका केंद्र लिजिआंग शहर में निंगलांग काउंटी से 60 किलोमीटर दूर और योंगनिंग नगर से तीन किलोमीटर दूर था।

3 जनवरी को ताइवान में आया था भूकंप
3 जनवरी, 2022 को ताइवान की राजधानी ताइपे में शाम को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई थी और यह 28 किलोमीटर (17 मील) की गहराई पर आया था। भूकंप का केंद्र तटीय शहर हुलिएन से 64 किलोमीटर पूर्व में समुद्र में दिया गया था। सेंट्रल वेदर ब्यूरो के सीस्मोलॉजिकल सेंटर के प्रमुख चेन कुओ-चांग ने कहा कि ताइवान में सालाना औसतन 2.5 भूकंप आते हैं जिनकी तीव्रता 6.0 या इससे अधिक होती है। हालांकि पिछले साल ताइवान में 6.0 से अधिक के पांच भूकंप आए थे।

हाल में अमेरिका में आया था तगड़ा झटका
20 दिसंबर, 2021 को अमेरिका में सबसे तगड़ा भूकंप आया था। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र सैन फ्रांसिस्को शहर से उत्तर-पश्चिम में करीब 337 किमी दूरी पर था। भूकंप के झटके करीब 20 सेकंड तक महसूस किए गए।  US जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि सैक्रामेंटो और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी इलाके के निवासियों ने भूकंप की खबर दी। हम्बोल्ट काउंटी शेरिफ विलियम होन्सल(Sheriff William Honsal) ने न्यूज एजेंसी (CNN) को बताया कि उहोंने 2010 के बाद इस तरह का झटका महसूस किया। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में 9 किमी (5.6 मील) की गहराई पर हम्बोल्ट काउंटी में कैलिफोर्निया के लॉस्ट कोस्ट क्षेत्र के चट्टानी जंगल के साथ पेट्रोलिया के छोटे समुदाय के पश्चिम में लगभग 24 मील (39 किमी) की गहराई पर आया था। भूकंप के झटके सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में और मेडफोर्ड, ओरेगन के तहत दूर तक उत्तर में महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें
Galvan Valley पर Chinese Flag फहराने का सच Weibo ने लाया सामने, इस फिल्म एक्टर को दिया गया था रोल
महंगाई के खिलाफ कजाकिस्तान में विद्रोह; पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गोलियों से आंदोलनकारियों को भून डाला
Pangong झील पर पुल निर्माण पर चीन की सफाई, क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा है मकसद

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?