67 से अधिक क्रिमिनल्स ने तमंचे की नोंक पर 8 मॉडल्स के साथ किया Gang Rape, वीडियो भी शूट किया

Published : Aug 02, 2022, 11:52 AM ISTUpdated : Aug 02, 2022, 11:55 AM IST
 67 से अधिक क्रिमिनल्स ने तमंचे की नोंक पर 8 मॉडल्स के साथ किया Gang Rape, वीडियो भी शूट किया

सार

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े देश और ग्वातेंग प्रांत की कैपिटल जोहान्सबर्ग में एक शॉक्ड करने वाला क्राइम सामने आया है। यहां 67 से अधिक लोगों ने पिस्टल की नोंक पर 8 मॉडल्स से गैंग रेप किया। इस दौरान उन्होंने जबरन म्यूजिक वीडियो भी शूट किया।

जोहान्सबर्ग. यहां 8 मॉडल्स के साथ 67 लोगों द्वारा म्यूजिक वीडियो एलबम शूटिंग के दौरान गैंग रेप का मामला सामने आया है। यह चौंकाने वाला क्राइम दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े देश और ग्वातेंग प्रांत( Gauteng Province) की कैपिटल जोहान्सबर्ग(Johannesburg) की माइनिंग सिटी क्रूगर्सडॉर्प(Krugersdorp) में हुआ। इन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इन्होंने पिस्टल की नोंक पर माइन डम्प पर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने इस दौरान जबरन म्यूजिक वीडियो भी शूट किया। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में महिला यौन हिंसा के मामले काफी आते हैं। हालांकि इनमें से कुछ ही पुलिस तक पहुंचते हैं।

सभी मॉडल्स की उम्र 18 से 35 के बीच
पुलिस मिनिस्टर भेकी सेले(Bheki Cele) ने कहा कि जोहान्सबर्ग के पश्चिम में एक छोटे से शहर क्रूगर्सडॉर्प के बाहरी इलाके में गुरुवार(28 जुलाई) को शूटिंग के लिए सेट तैयार करने के दौरान बंदूकधारियों के गिरोह ने मॉडल्स पर हमला कर दिया था। पुलिस ने कहा कि मॉडल की उम्र 18 से 35 के बीच थी। पीड़ितों में से एक के साथ 10 पुरुषों और दूसरी के साथ 8 लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं को भी नंगा किया गया और उनका निजी सामान लूट लिया। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा(President Cyril Ramaphosa ) ने पुलिस को निर्देश दिया था कि संदिग्धों को पकड़ लिया जाए और उनसे निपटा जाए। इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ तेज हुई। आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में यौन उत्पीड़न के मामले बहुत कम रिपोर्ट किए जाते हैं। लेकिन देश में औसतन हर 12 मिनट में एक ऐसा अपराध पुलिस के पास दर्ज होता है।

मॉडल्स को लेटने को कहा था
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंबल ओढ़कर पहुंचे हथियारबंद लोगों के समूह ने सभी मॉडल्स लेटने का आदेश दिया और फिर 8 महिलाओं के साथ बलात्कार किया। सेले ने कहा, चार महिलाओं से बलात्कार नहीं किया गया। हालांकि पुलिस अभी भी जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि पारिवारिक हिंसा, बाल संरक्षण और यौन अपराध इकाई आठ महिलाओं के बलात्कार के बाद बलात्कार के 32 मामलों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
'हिजाब कंट्रोवर्सी' में कूदने के चक्कर में मारा गया जवाहिरी, इमाम के पोते और Al-Qaida लीडर से जुड़े 15 फैक्ट्स
बांग्लादेशियों में AIDS फैला रहे रोहिंग्या, पैसा कमाने के बस 2 ही काम-सेक्स और ड्रग्स, चौंकाने वाली रिपोर्ट

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह