Afghanistan में Taliban Govt का सबसे बर्बर मंत्रालय: जानिए किस अपराध पर कोड़ा बरसेगा, हाथ कटेगा या जान जाएगी

Published : Sep 14, 2021, 09:42 PM IST
Afghanistan में Taliban Govt का सबसे बर्बर मंत्रालय: जानिए किस अपराध पर कोड़ा बरसेगा, हाथ कटेगा या जान जाएगी

सार

तालिबान शासन ने अंतरिम सरकार में सद्गुण के प्रचार और बुराई की रोकथाम मंत्रालय का गठन किया है। यह मंत्रालय देश में व्यवस्था लागू करने के लिए जिम्मेदार होगा। इस मंत्रालय के जरिए शरिया का कठोर कानून लागू कराया जाएगा। 

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के लोगों का जीवन दिन-ब-दिन नारकीय होता जा रहा है। नई अंतरिम सरकार में आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहे चेहरों को जगह मिलने के बाद दहशत का माहौल और बढ़ता जा रहा है। तालिबान सरकार में एक नया मंत्रालय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह नया मंत्रालय बेहद खतरनाक कानूनों को लागू कराने के लिए बनाया गया है। 

सद्गुण के प्रचार और बुराई की रोकथाम मंत्रालय

तालिबान शासन ने अंतरिम सरकार में सद्गुण के प्रचार और बुराई की रोकथाम मंत्रालय का गठन किया है। यह मंत्रालय देश में व्यवस्था लागू करने के लिए जिम्मेदार होगा। इस मंत्रालय के जरिए शरिया का कठोर कानून लागू कराया जाएगा। 

इस्लामी नियमों से दंडित कराना इस मंत्रालय की जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तालिबान के एक अधिकारी कहा कि मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य इस्लाम की सेवा करना है। तालिबान शासन के आदेशों का उल्लंघन करने वालों को इस्लामी नियमों के अनुसार दंडित किया जाएगा। 

यह मिलेगी सजा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हत्या का दंड जान लेकर दिया जाएगा। यानी एक हत्यारा जिसने जानबूझकर अपराध किया है, उसे मार दिया जाएगा। अगर जानबूझकर नहीं किया है को तो एक निश्चित राशि का भुगतान करने जैसी सजा हो सकती है। 

कोडे़ मारने से लेकर पत्थर और जान से मारने तक की सजा

अफगानिस्तान की सड़कों पर अब अपराधियों को सजा दी जाएगी। अपराध के आधार पर कोड़े मारने, पत्थर मारने और सार्वजनिक रूप से जान से मारने की सजा सुनाई जाएगी। 1996 से 2001 तक तालिबान शासन के दौरान इस तरह की सजा का प्राविधान था। 

चोरों के हाथ काटे जाएंगे, अवैध संबंध पर पत्थर मारा जाएगा

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक तालिबानी अधिकारी ने बताया कि चोरों के हाथ काट दिए जाएंगे। जबकि अवैध संभोग में शामिल लोगों को पथराव किया जाएगा। अवैध संबंध में शामिल पुरुषों और महिलाओं दोनों को एक ही कठोर तरीके से सजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फिर फेंका गया बम, 8 सितंबर के बमकांड की जांच कर रही एनआईए

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: गैलेंट्री अवार्ड और विशिष्टता अवार्ड वाले सैनिकों के मंथली अलाउंस में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?
"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?