क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी बियर का नाम?

Published : Sep 12, 2025, 09:22 PM IST
Most Expensive beer in the world

सार

दुनिया में शराब के शौकीनों के लिए बियर की कमी नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं वर्ल्ड की सबसे महंगी बियर का नाम क्या है और इसकी कीमत कितनी होगी। बता दें कि 150 साल पुरानी इस बियर की सिर्फ 30 बोतलें ही बनाई गई थीं। 

Most Expensive Beer in the World: दुनिया में शराब के शौकीनों की कमी नहीं है। यही वजह है कि एक से बढ़कर एक महंगी बियर डिमांड में रहती हैं। वैसे, क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी बियर और इसकी कीमत कितनी है। बता दें कि इस बियर की एक बोतल के दाम में आप साढ़े 4 किलो सोना खरीद सकते हैं।

1- ऑलसोप आर्कटिक एल (Allsopp's Arctic Ale)

कीमत: 4.43 करोड़ रुपए (प्रति बोतल)

दुनिया की सबसे महंगी बियर ऑलसोप की आर्कटिक एल मानी जाती है, जिसकी 150 साल पुरानी एक बोतल 500,000 डॉलर से ज्यादा में बिकती है। इस बियर को 1875 में अंटार्कटिक में एक अभियान के लिए बनाया गया था। अपनी उम्र और ऐतिहासिक महत्व के चलते ये एक सहेजकर रखने वाली चीज है। eBay पर इसकी एक बोतल 50,3,300 डॉलर यानी 4.43 करोड़ रुपए में बिकी। ये बियर इसलिए भी दुर्लभ है, क्योंकि इसे अंटार्कटिका के हिमखंडों के शुद्ध पानी से बनाया गया। इसकी सिर्फ 30 बोतलें ही बनाई गई थीं।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी दवाई का नाम?

2- ब्रूडॉग द एंड ऑफ़ हिस्ट्री (BrewDog The End of History)

कीमत: 17.60 लाख रुपए (प्रति बोतल)

ब्रूडॉग की लिमिटेड एडिशन वाली बियर "द एंड ऑफ़ हिस्ट्री" मूल रूप से 2010 में 700 पौंड प्रति बोतल की कीमत पर जारी की गई थी। 2016 में इसे फिर से जारी किया गया और इसकी कीमत 20,000 डॉलर यानी 17.60 लाख रुपए रखी गई। ये बियर अब कमर्शियली उपलब्ध नहीं है।

3- कैंटिलोन लोएरिक 1998 (Cantillon Loerik 1998)

कीमत: 2.27 लाख रुपए (प्रति बोतल)

अप्रैल 2014 में स्किनर ऑक्शन में कैंटिलोन लोएरिक 1998 बियर की 750 मिलीलीटर की बोतल 2583 डॉलर यानी 2.27 लाख रुपए में बेची गई थी। ये दुर्लभ बियर अपने जटिल स्वाद और लिमिटेड अवेलेबिलिटी के लिए मशहूर है।

4- डी कैम एंड 3 फोंटेइनन मिलेनियम ग्यूज़ 1998 (De Cam & 3 Fonteinen Millennium Geuze 1998)

कीमत: 54,200 रुपए (प्रति बोतल)

ये बेल्जियम बियर अपने तीखे और जटिल स्वाद के लिए जानी जाती है। इस बियर को मिलेनियम ईयर यानी 2000 में जारी किया गया था। इसकी सिर्फ 8000 बोतलें ही लॉन्च की गई थीं। ये बियर अपनी असाधारण गुणवत्ता और ऐतिहासिक महत्व के चलते नीलामी में ऊंचे दामों पर बिकती है। इसकी कीमत 616 डॉलर यानी 54,200 रुपए है।

5- कार्ल्सबर्ग जैकबसन विंटेज (Carlsberg Jacobsen Vintage)

कीमत: 47,000 रुपए (प्रति बोतल)

कार्ल्सबर्ग जैकबसन विंटेज एक लिमिटेड एडिशन जौ वाइन है, जो ओक बैरल में अपनी नई ब्रूइंग और एजिंग प्रॉसेस के लिए जानी जाती है। इसमें वेनिला, धुएं और आलूबुखारे का स्वाद मिलता है। इस बियर की कीमत 533 डॉलर यानी 47,000 रुपए है।

6- शॉर्शब्रू शॉर्शबॉक 57 (Schorschbrau Schorschbock 57)

कीमत: 36,600 रुपए (प्रति बोतल)

इस जर्मन बियर में माल्ट का भरपूर स्वाद और 57.5% अल्कोहल है। इसकी कीमत करीब 417 डॉलर यानी 36,600 रुपए है।

7- सैमुअल एडम्स यूटोपियाज (Samuel Adams Utopias)

कीमत: 21,100 रुपए (प्रति बोतल)

सैमुअल एडम्स की "यूटोपियाज" बियर में 28% अल्कोहल (ABV) होता है। लिमिटेड एडिशन वाली ये बियर अपने डिफरेंट टेस्ट के लिए जानी जाती है और हर दो साल में एक बार ही रिलीज होती है। इसकी कीमत 240 डॉलर यानी 21,100 रुपए है।

8- ब्रूडॉग सिंक द बिस्मार्क (BrewDog Sink the Bismarck)

कीमत: 21,000 रुपए (प्रति बोतल)

41% ABV (अल्कोहल) के साथ यह बियर अपने तीखे स्वाद और हाई अल्कोहल कंटेंट के लिए जानी जाती है। इसमें पाइनी, फ्रूटी का मिश्रण है, जो माल्ट की मिठास के अलावा शहद और एक पावरफुल कड़वाहट से बैलेंस्ड है। इस बियर की कीमत 239 डॉलर यानी करीब 21000 रुपए है।

9- क्राउन एम्बेसडर रिज़र्व (Crown Ambassador Reserve)

कीमत: 8,800 रुपए (प्रति बोतल)

यह ऑस्ट्रेलियाई बीयर ओक बैरल में रखी जाती है। ये अपने खास तरह के स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसे मूल रूप से फ़ॉस्टर्स ग्रुप की सहायक कंपनी कार्लटन एंड यूनाइटेड ब्रेवरीज (CUB) द्वारा बनाया जाता है। इस बियर की कीमत करीब 100 डॉलर यानी 8800 रुपए है।

10- तूतनखामुन एल (Tutankhamun Ale)

कीमत: 7000 रुपए (प्रति बोतल)

प्राचीन मिस्र के नुस्खों से बनी ये बियर शौकीन लोगों को काफी पसंद है। इस प्राचीन बियर को स्कॉटिश और न्यूकैसल ब्रेवरी ने मिस्र में पुरातत्वविदों द्वारा खोजे गए 3250 साल पुराने नुस्खे का इस्तेमाल करके फिर से बनाया था। इसकी कीमत 80 डॉलर यानी 7000 रुपए है।

ये भी देखें : ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे पिज्जा, कीमत सुनकर ही भाग जाएगी भूख

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

13 लोगों के हत्यारे को पीड़ित के 13 वर्षीय रिश्तेदार ने 80 हजार लोगों के सामने दी फांसी
दिल्ली में पुतिन का पावर शो! मोदी-पुतिन मुलाकात में क्या हुआ? देखिए अंदर की शानदार तस्वीरें