दुनिया में बड़े-बड़े शौकीन एक से बढ़कर एक महंगी चीजों का स्वाद चखने से पीछे नहीं रहते। लेकिन, क्या आप जानते हैं वर्ल्ड के सबसे महंगे पिज्जा का नाम और उसकी कीमत। ये इतना महंगा है कि आम आदमी की भूख तो दाम सुनते ही भाग जाएगी। 

World Most Expensive Pizza's: कल्पना कीजिए कि आपने अब तक का सबसे स्वादिष्ट, लाजवाब और महंगा पिज्जा कितने का खाया था। जवाब होगा यही कोई 500-100 रुपए का। लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे महंगे पिज्जा के बारे में जानते हैं, जिसकी कीमत सुन हर कोई चौंक जाता है। इस पिज्जा की कीमत में बड़े आराम से 30 से ज्यादा कार खरीदी जा सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- पियरचिक पिज्जा (Pierchic Pizza)

कीमत: 1.58 करोड़ रुपए

इस शानदार पिज़्ज़ा को इटली के शेफ रेनाटो वियोला ने बनाया था। इस पिज्जा में कैवियार, लॉबस्टर और 24 कैरेट सोने के फ्लेक्स जैसी महंगी टॉपिंग्स का इस्तेमाल किया गया था। इसकी कीमत 1,80,000 डॉलर यानी 1.58 करोड़ रुपए थी। बता दें कि भारत में इस कीमत में मारुति Alto जैसी 30 से ज्यादा कारें खरीदी जा सकती हैं। इस गाड़ी की कीमत 5 से 5.50 लाख रुपए के बीच है।

ये भी देखें : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी दवाई का नाम, 1 दवा की कीमत में बन जाएंगे 75 बंगले?

2- गोल्डन पिज्जा (Golden Pizza)

कीमत: 61.60 लाख रुपए

ये पिज्जा स्टिल्टन चीज़, फ़ोई ग्रास, व्हाइट ट्रफल और 24 कैरेट सोने जैसी टॉपिंग्स के चलते खाने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है। स्वाद और बनावट के लिए इसमें हर एक सामग्री को बड़े ध्यान से चुना गया है। इसकी कीमत 70,000 डॉलर यानी 61.60 लाख रुपए है।

3- लुई XIII पिज्जा (Louis XIII Pizza)

कीमत: 10.56 लाख रुपए

शेफ रेनाटो वियोला द्वारा बनाया गया यह शानदार पिज़्ज़ा तीन प्रकार के दुर्लभ कैवियार, लॉबस्टर और 24 कैरेट सोने के फ्लेक्स से बनाया गया है। खास बात ये है कि इसे ग्राहक के घर पर तैयार किया जाता है और कॉन्यैक और शैंपेन के साथ परोसा जाता है। इसकी कीमत 12,000 डॉलर यानी 10.56 लाख रुपए है।

4- फेविटाज पिज्जा (Favitta’s Pizza)

कीमत: 7.20 लाख रुपए

फ़ेविटाज़ पिज़्ज़ा को लॉबस्टर, फ़िलेट स्टेक, कैवियार और 24 कैरेट सोने की पत्ती जैसी टॉपिंग के साथ परोसा जाता है। ये शानदार पिज़्ज़ा उन कपल्स लिए एकदम सही है, जो एक रोमांटिक फूड का एक्सपीरियंस चाहते हैं। अमीर और मशहूर लोगों के बीच ये काफी पसंद किया जाता है। इसकी कीमत 8180 डॉलर यानी 7.20 लाख रुपए है।

5- डी डाल्टन्स का गोल्डन बॉय बर्गर (The Golden Boy Burger at De Daltons)

कीमत: 4.66 लाख रुपए

इस स्वादिष्ट पिज्जा बर्गर में A5 वाग्यू बीफ पैटी, किंग क्रैब, बेलुगा कैवियार, इबेरिको हैम और सोने की पत्ती से लिपटा बन शामिल है। इस महंगे पिज्जा की कीमत 5300 डॉलर यानी 4.66 लाख रुपए है।

6- फ़्लूरबर्गर 5000 (Fleurburger 5000)

कीमत: 4.40 लाख रुपए

लास वेगास के फ़्लूर बाय ह्यूबर्ट केलर में परोसे जाने वाले इस बर्गर में वाग्यू बीफ़ के ऊपर फ़ोई ग्रास और ट्रफ़ल्स होते हैं। साथ में 1995 की पेट्रस वाइन की एक बोतल भी सर्व की जाती है। इस महंगे पिज्जा की कीमत 5000 डॉलर यानी 4.40 लाख रुपए है।

7- द मिस वर्दन पिज्जा (The Miss Verdun Pizza)

कीमत: 3.74 लाख रुपए

मिस वर्दन पिज़्ज़ा काले और सफ़ेद ट्रफल, शतावरी और 24 कैरेट सोने की पत्ती से सजाया जाता है। ये अपने बेहतरीन स्वाद और लग्जीरियस प्रजेंटेशन के लिए जाना जाता है। इसकी कीमत 4250 डॉलर यानी 3.74 लाख रुपए है।

8- पिज्जा रोयाल 007 (Pizza Royale 007)

कीमत: 3.69 लाख रुपए

शेफ डोमेनिको क्रोला द्वारा तैयार किए गए इस पिज़्ज़ा में डोम पेरिग्नॉन शैंपेन में भिगोया हुआ कैवियार, स्कॉटिश स्मोक्ड सैल्मन, हिरन के मांस के मेडलियन और कॉन्यैक में मैरिनेट किया हुआ लॉबस्टर जैसे टॉपिंग शामिल हैं। इसमें सोने के फ्लेक्स लगे हैं, जो इसे काफी महंगा बनाते हैं। इसकी कीमत 4200 डॉलर यानी 3.69 लाख रुपए है।

9- इंडस्ट्री किचन का पिज्जा (Industry Kitchen's The Most Expensive Pizza)

कीमत: 2.37 लाख रुपए

इंडस्ट्री किचन के 24 कैरेट गोल्ड पिज्जा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया का सबसे महंगा कमर्शियली अवेलेबल पिज़्ज़ा माना है, जिसकी कीमत 2000 से 2700 डॉलर के बीच थी। इसमें 24 कैरेट सोने की पत्ती, फ्रेंच फ़ोई ग्रास, इंग्लिश स्टिल्टन चीज़, कैस्पियन सी के ओसेट्रा कैवियार और फ्रेंच ट्रफल जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी सामग्री स्क्विड इंक से बने काले आटे पर बनाए गए हैं। इस पिज़्ज़ा के लिए दो दिन पहले ऑर्डर करना होता है। इसकी कीमत 2.37 लाख रुपए है।

10- क्राउन ज्वेल पिज्जा (Crown Jewel Pizza)

कीमत: 8800 रुपए

लॉबस्टर और ट्रफ़ल्स जैसी शानदार सामग्रियों से सजा यह पिज़्ज़ा एक शानदार फूड एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत 1000 डॉलर यानी 8800 रुपए है।

ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी घड़ियां, इनकी कीमत में बन जाएंगी 'सैयारा' जैसी 54 फिल्में