घड़ियों के शौकीन लोगों के पास एक से एक महंगी वॉचेस मिलेंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का नाम? इस घड़ी की कीमत इतनी ज्यादा है कि आम आदमी पूरी जिंदगी की कमाई खर्च करके भी इसे नहीं खरीद सकता। 

World Most Expensive Watches: दुनिया में लोगों को एक से बढ़कर एक लग्जरी चीजों का शौक होता है। इनमें खूबसूरत और महंगी घड़ियां भी शामिल हैं, जो कलाई की शोभा बढ़ाने के साथ ही लग्जीरियस फील भी देती हैं। वैसे, क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ी कौन-सी है और इसकी कीमत कितनी होगी। बता दें कि इस 1 घड़ी की कीमत में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के 'मन्नत' जैसे दो आलीशान बंगले खरीदे जा सकते हैं। वहीं, दुनिया की टॉप-10 सबसे महंगी घड़ियों की कुल कीमत इतनी है कि उसमें सैयारा जैसी 54 फिल्में बड़े आराम से बनाई जा सकती हैं। सैयारा का बजट 45-50 करोड़ रुपए के आसपास है, जबकि इन वॉचेस की कीमत 2452 करोड़ से भी ज्यादा है।

ग्रैफ डायमंड्स हेलुसिनेशन (Graff Diamonds Hallucination)

कीमत: 484 करोड़ रुपए

कंपनी के फाउंडर लॉरेंस ग्राफ के दिमाग की उपज कही जाने वाली इस शानदार घड़ी में 110 कैरेट के असाधारण रूप से दुर्लभ रंगीन हीरे जड़े हैं, जो इसे विलासिता का प्रतीक बनाते हैं। डिजाइनरों, रत्न विशेषज्ञों और कारीगरों सहित 30 से ज्यादा एक्सपर्ट्स की एक टीम ने इस अद्भुत रत्न को निखारने में साढ़े चार साल से ज्यादा का समय लगाया। इसे सबसे पहले 2014 में बेसवर्ल्ड में दिखाया गया था। इस घड़ी की कीमत 55 मिलियन डॉलर यानी 484 करोड़ रुपए है। बता दें कि इस कीमत में शाहरुख खान के 'मन्नत' जैसे 2 आलीशान बंगले खरीदे जा सकते हैं, जिसकी कीमत 240 करोड़ रुपए के आसपास है।

ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक की कीमत? 1 के दाम में लग जाएगा गाड़ियों का अंबार

ग्रैफ डायमंड्स द फैसिनेशन (Graff Diamonds The Fascination)

कीमत: 352 करोड़ रुपए

2015 में लॉन्च की गई इस घड़ी में 38 कैरेट का नाशपाती के आकार का हीरा जड़ा है, जिसे अलग करके अंगूठी की तरह पहना जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एक घड़ी का चेहरा और 152.96 कैरेट से ज्यादा सफेद हीरों से जड़ा एक ब्रेसलेट भी है। इस घड़ी की कीमत 40 मिलियन डॉलर यानी 352 करोड़ रुपए है।

पाटेक फ़िलिप ग्रैंडमास्टर चाइम रेफ़. 6300A-010 (Patek Philippe Grandmaster Chime)

कीमत: 272.80 करोड़ रुपए

अपने दोहरे डायल वाले डिजाइन और 20 से ज्यादा जटिलताओं के लिए जानी जाने वाली यह घड़ी नीलामी में बेची गई थी। ये घड़ी अपनी जटिल इंजीनियरिंग के लिए मशहूर है। इसकी कीमत 31 मिलियन डॉलर यानी 272.80 करोड़ रुपए है।

ब्रेगेट ग्रांडे कॉम्प्लिकेशन मैरी एंटोनेट (Breguet Grande Complication Marie Antoinette)

कीमत: 264 करोड़ रुपए

रानी मैरी एंटोनेट के लिए कमीशन की गई इस घड़ी को पूरा होने में 40 साल लगे थे। ये वॉच भी अपनी जटिल इंजीनियरिंग के लिए जानी जाती है। इसमें एक कंटीन्यू चलने वाला कैलेंडर और मिनट रिपीटर भी शामिल है। इसकी कीमत 30 मिलियन डॉलर यानी 264 करोड़ रुपए है।

जैगर-लेकोल्ट्रे जोएलेरी 101 मैनशेट (Jaeger-LeCoultre Joaillerie 101 Manchette)

कीमत: 228.80 करोड़ रुपए

इस रत्नजड़ित घड़ी में JLC का अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट कैलिबर 101 मूवमेंट शामिल है, जो छोटा होते हुए भी बेहद खूबसूरत लगता है। घड़ी में कई महंगे हीरे जड़े हुए हैं, जो इसकी कीमत और लग्जरी बढ़ाते हैं। इस वॉच का दाम 26 मिलियन डॉलर यानी 228.80 करोड़ रुपए है।

चोपर्ड 201-कैरेट घड़ी (Chopard 201-Carat Watch)

कीमत: 220 करोड़ रुपए

ये असाधारण घड़ी 201 कैरेट रंगीन हीरों से जड़ी है, जो इसे एक अनोखा आभूषण बनाती है। इसमें 874 हीरे जड़े हैं, जिनमें हार्ट शेप वाले गुलाबी, नीले और सफेद हीरे शामिल हैं। ये हीरे घड़ी के फेस को खोलने के लिए घूमते हैं। 18 कैरेट सफेद और पीले सोने से बनी इस घड़ी में नाशपाती के आकार के और गोल, बेदाग हीरों के साथ-साथ पीले हीरे भी जड़े हैं, जो इसे एक बेहद महंगा और शानदार बनाते हैं। इसकी कीमत 25 मिलियन डॉलर यानी 220 करोड़ रुपए है।

पाटेक फिलिप हेनरी ग्रेव्स सुपरकॉम्प्लिकेशन (Patek Philippe Henry Graves Supercomplication)

कीमत: 211.20 करोड़ रुपए

1933 में बनी इस पॉकेट घड़ी में 24 तरह के कॉम्प्लिकेशन्स हैं। ये अब तक बनी सबसे जटिल मैकेनिकल पॉकेट घड़ियों में से एक है। इसे बैंकर हेनरी ग्रेव्स जूनियर के लिए खासतौर पर बनाया गया था। इस वॉच की कीमत 24 मिलियन डॉलर यानी 211.20 करोड़ रुपए है।

जैकब एंड कंपनी बिलियनेयर घड़ी (Jacob & Co. Billionaire Watch)

कीमत: 158.40 करोड़ रुपए

कंकाल जैसा दिखने वाला डायल और 189 कैरेट के हीरों से सजी ये घड़ी उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है,जो अत्यधिक लग्जरी पसंद करते हैं। 18 कैरेट वाले सफेद सोने से बनी इस घड़ी में पन्ना-कट हीरे जड़े हुए हैं। इसकी कीमत 18 मिलियन डॉलर यानी 158.40 करोड़ रुपए है।

रोलेक्स पॉल न्यूमैन डेटोना रेफ. 6239 (Rolex Paul Newman Daytona Ref. 6239)

कीमत: 155.76 करोड़ रुपए

कभी अभिनेता पॉल न्यूमैन के स्वामित्व वाली, यह मशहूर क्रोनोग्राफ घड़ी कलेक्शन करने वालों को खूब पसंद आती है। इसे खुद न्यूमैन की पत्नी ने तैयार किया था। ये वॉच हॉलीवुड ग्लैमर और गहरे भावनात्मक मूल्य का संगम है। इसकी कीमत 17.7 मिलियन डॉलर यानी 155.76 करोड़ रुपए है।

पाटेक फिलिप स्टेनलेस स्टील रेफ. 1518 (Patek Philippe Stainless Steel Ref. 1518)

कीमत: 105.60 करोड़ रुपए

स्टेनलेस स्टील से बनी ये क्रोनोग्राफ घड़ी अब तक केवल चार ही बनी हैं। पाटेक फिलिप कंपनी के लिए ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है। इस वॉच की कीमत 12 मिलियन डॉलर यानी 105.60 करोड़ रुपए है।

ये भी देखें : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी दवाई का नाम?