बलूचिस्तान लिबरेशन पार्टी आतंकी संगठन घोषित, 10 सवालों में जानें पूरी हिस्ट्री

Published : Aug 12, 2025, 09:27 AM ISTUpdated : Aug 12, 2025, 09:31 AM IST
बलूच लिबरेशन आर्मी

सार

Baloch Liberation Army: अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है, ये जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी। 

Baloch Liberation Army: अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार देर रात इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि इन संगठनों का हिंसा और आतंक का लंबा इतिहास है।

रुबियो के मुताबिक, BLA ने 2024 में कराची एयरपोर्ट के पास और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में हुए आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। मार्च 2025 में इस संगठन ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर 300 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इस घटना में 31 नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। अमेरिकी सरकार का कहना है कि इन संगठनों को आतंकी घोषित करने से इनके नेटवर्क, फंडिंग और गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। चलिए, आपको बताते हैं कि बलूच लिबरेशन आर्मी का पूरा इतिहास क्या है

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है?

BLA एक हथियारबंद अलगाववादी संगठन है, जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय है। इसका मकसद बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करके एक स्वतंत्र देश बनाना है। पाकिस्तान, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने इसे आतंकवादी संगठन घोषित किया है।

BLA का गठन कब हुआ?

BLA का आधिकारिक गठन साल 2000 के आसपास हुआ थआ। हालांकि, इसके पीछे की सोच और विचार 1970 के दशक में हुए बलूच विद्रोह से जुड़े हैं। उसी दौर की अलगाववादी सोच और आंदोलन ने इस संगठन को जन्म देने की नींव रखी।

BLA का उद्देश्य क्या है?

BLA का कहना है कि वह बलूच लोगों के हक के लिए लड़ रहा है। उनका आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार बलूचिस्तान के तेल, गैस और खनिज जैसे संसाधनों का फायदा उठाती है, लेकिन यहां के लोगों को विकास से दूर रखती है। इसलिए वे चाहते हैं कि बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होकर एक अलग देश बने।

BLA ने किन-किन को निशाना बनाया है?

BLA ज्यादात्तर पाकिस्तानी सेना, पुलिस, सरकारी इमारतों और CPEC से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर हमला करता रहा है। उनका कहना है कि CPEC की वजह से बलूचिस्तान के तेल, गैस और खनिज का फायदा बाहर के लोग उठा रहे हैं, इसलिए वे चीनी कंपनियों और कामगारों को भी निशाना बनाते हैं।

छोटे-छोटे गुट में करते हैं काम

BLA में कई अलग-अलग कमांडर और छोटे-छोटे गुट काम करते हैं। इसका कोई स्थायी या एक ही नेता नहीं है। समय-समय पर नेतृत्व बदलता रहता है।

BLA के प्रमुख नेता कौन-कौन रहे?

BLA के कुछ जाने-माने नेताओं में बलाच मर्रीऔर असलम बलूच का नाम आता है। लेकिन यह संगठन गुप्त तरीके से काम करता है, इसलिए इसके सभी नेताओं के बारे में सही जानकारी नहीं मिलती है।

BLA को समर्थन कहां से मिलता है?

BLA का कहना है कि उसे बलूच जनता का समर्थन मिलता है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि उसे बाहर के देशों से मदद मिलती है, लेकिन इसका कोई पक्का सबूत नहीं है।

BLA को आतंकवादी संगठन क्यों माना जाता है?

पाकिस्तान, अमेरिका और कई अन्य देशों ने BLA को आतंकवादी संगठन घोषित किया है, क्योंकि यह हथियारों से हमले करता है, बम विस्फोट करता है और आम नागरिकों व सुरक्षा बलों को निशाना बनाता है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: वॉशिंगटन बना दुनिया का सबसे खतरनाक शहर, इस्लामाबाद टॉप थ्री मर्डर कैपिटल्स में शुमार, जानें दिल्ली, लंदन और पेरिस की रैंकिंग

बलूचिस्तान में बढ़ी अशांति 

BLA की वजह से बलूचिस्तान में अशांति बढ़ी है। इसके हमलों से कई विकास परियोजनाएं, खासकर CPEC, रुक गईं या धीमी हो गईं।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली में पुतिन का पावर शो! मोदी-पुतिन मुलाकात में क्या हुआ? देखिए अंदर की शानदार तस्वीरें
भारत ने किया बड़ा ऐलान: रूसी नागरिकों को मिलेगा 30 दिन का फ्री टूरिस्ट वीजा-और बहुत कुछ?