Washington DC murder rate 2024: वॉशिंगटन डी.सी. की 2024 हत्या दर 27.54 प्रति 1 लाख, दिल्ली (Delhi), लंदन (London) और पेरिस (Paris) से कई गुना अधिक। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेशनल गार्ड की तैनाती का किया ऐलान।

Washington DC murder rate 2024: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. 2024 में दुनिया की सबसे ऊंची हत्या दर (Murder Rate) वाले शहर के रूप में सामने आई है। हालांकि, दुनिया की अन्य कई राजधानियां भी सुरक्षा की दृष्टि से काफी खतरनाक स्तर पर हैं। व्हाइट हाउस (White House) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक यहां हत्या दर 27.54 प्रति 1 लाख जनसंख्या है, जो दिल्ली (Delhi), लंदन (London), पेरिस (Paris) और मेक्सिको सिटी (Mexico City) जैसे बड़े शहरों से कई गुना अधिक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

व्हाइट हाउस का वैश्विक तुलना चार्ट

सोमवार को जारी चार्ट में वॉशिंगटन डी.सी. के बाद बोगोटा (Bogota) की हत्या दर 15.1 है तो मेक्सिको सिटी (Mexico City) 10.6 पर है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में मर्डर रेट 9.2 तो कनाडा की राजधानी ओटावा (Ottawa) में 2.17 मर्डर रेट है। व्हाइट हाउस के अनुसार, पेरिस (Paris) में मर्डर रेट 1.64 तो भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) में मर्डर रेट 1.49 और इंग्लैंड की राजधानी लंदन (London) में मर्डर रेट 1.1 बताई गई है।

व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वॉशिंगटन डी.सी. की हत्या दर बोगोटा, मेक्सिको सिटी और कई अन्य शहरों से भी अधिक है। डी.सी. को फिर से सुरक्षित बनाएं।

राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी कार्रवाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने घोषणा की कि वॉशिंगटन डी.सी. में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए नेशनल गार्ड (National Guard) की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर अब अवैध प्रवासियों (Illegal Migrants) के लिए ‘सैंक्चुअरी’ नहीं रहेगा और बेघर लोगों (Homelessness) की समस्या पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।