रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदार चीन पर अमेरिका क्यों पड़ा नरम? ट्रंप के नेता ने बताई वजह

Published : Aug 18, 2025, 01:42 PM IST
Donald Trump

सार

America Tariff on India: रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन है, लेकिन उस पर सख्त प्रतिबंध लगाने की बजाए अमेरिका भारत पर क्यों प्रतिबंध लगा रहा है। इसके पीछे की उन्होंने बड़ी वजह बताई।

US foreign policy on India and China: अमेरिका के राष्ट्रपति चीन और भारत दोनों के साथ अलग-अलग खेल खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। चीन रूस से तेल खरीद रहा है इसके बावजूद उस पर 25 प्रतिशत अतिरक्ति टैरिफ लगाया गया है। जबकि भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। डोनाल्ड ट्रंप के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका के इस दोहरे बर्ताव को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि चीन पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं तो इससे विश्व स्तर पर असर पड़ता हुआ दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान पर पैनी नजर बनाए हुए है अमेरिका, विदेश मंत्री मार्को रुबिया ने दी चेतावनी

दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का ये कहना है कि यदि चीन पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो इससे वैश्विक तेल कीमतों पर खराब असर पड़ेगा। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, ‘किसी देश पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने का दूर तक असर होता है। मान लीजिए चीन को रूसी तेल की बिक्री से रोक जाता है तो इसका वैश्विक असर होगा क्योंकि चीन तो सिर्फ तेल को रिफाइन करता है। ऐसे में इस तेल के खरीदार को ज्यादा भुगतान करना होगा और तेल नहीं मिलने पर नए विकल्प ढूंढने होंगे।’

ये भी पढ़ें- दुबई में रहना है तो उठा सकते हैं डिजिटल वर्चुअल वीजा का लाभ, जानें कितना लगेगा पैसा, कैसे करें आवेदन

क्या यूरोप पर लगाया जा सकता है प्रतिबंध?

रूस से तेल और गैस खरीदने पर क्या यूरोप पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं? इस पर मार्को रुबिया रिएक्शन देते नजर आए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे यूरोप पर सीधेतौर पर टैरिफ के बारे में जानकारी नहीं है। हम इस मामले में यूरोपीय देशों के साथ किसी बहस में नहीं पड़ना चाहते। मुझे लगता है कि वह हमें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करने में रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं।' इन सबके बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबिया ने पाकिस्तान और भारत पर निगरानी बनाए रखने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि युद्धविराम का एकमात्र तरीका यह है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हों।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रंप की नई NSS: आखिर भारत क्यों बन गया US की सबसे बड़ी जरूरत? चीन का डर या फिर कोई और गेम!
पुतिन अब तक एक बार भी पाकिस्तान क्यों नहीं गए? पाक एक्सपर्ट ने खुद गिनाई वजह