पाकिस्तान के इस जिले में मिला 1300 साल पुराना हिंदू मंदिर, ये हैं मंदिर की विशेषताएं

Published : Nov 21, 2020, 10:57 AM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 11:02 AM IST
पाकिस्तान के इस जिले में मिला 1300 साल पुराना हिंदू मंदिर, ये हैं मंदिर की विशेषताएं

सार

 उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में 1,300 साल पुराना एक हिंदू मंदिर मिला है। यह मंदिर पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने खोजा है। बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिन का पता चला। बताया जा रहा है कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है।

इस्लामाबाद. उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में 1,300 साल पुराना एक हिंदू मंदिर मिला है। यह मंदिर पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने खोजा है। बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिन का पता चला। बताया जा रहा है कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है। 

पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने मंदिर मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंदिर 1,300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था। हिंदू शाही या काबुल शाही (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश था। राजवंश ने काबुल घाटी, गंधार और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था। पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान मंदिर स्थल के पास छावनी और पहरे के लिए मीनारें भी मिली हैं। 

मंदिर के पास मिला पानी का कुंड
इन मीनारों में ही पहरेदार रहते थे। मंदिर के पास पानी का कुंड मिला है। बताया जा रहा है कि मंदिर में पूजा से पहले हिंदुओं द्वारा पूजा से पहले स्नान किया जाता था। यह गंधार सभ्यता का पहला मंदिर है। स्वात जिले में बौद्ध धर्म के भी कई पूजा स्थल स्थित हैं।

इलाके में पहली बार मिला हिंदू शाही काल का मंदिर
खलील ने बताया, स्वात जिले में हजारों साल पुराने पुरातत्व स्थलों का घर है। हालांकि, यहां पहली बार हिंदू शाही काल के निशान पाए गए हैं। स्वात जिला पाकिस्तान के शीर्ष 20 स्थलों में से है, जो प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों जैसे हर तरह के पर्यटन का घर है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Strait of Hormuz में जंग जैसे हालात! अमेरिका की नाकाबंदी पर ईरान की बड़ी धमकी, कहा...
Imran Khan Health: जेल से आया संदेश और रुक गए प्रदर्शन, इमरान खान ने क्यों लिया यू-टर्न