अफगानिस्तान के जलालाबाद में अफगान सेना ने एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, शहर के 6th जिले में हुई इस घटना में पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है।

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जलालाबाद शहर में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट क्रैश हो गया है। पुलिस प्रवक्ता तैयब हम्माद के मुताबिक, शहर के छठे जिले में अफगान सेना ने इस एयरक्राफ्ट को मार गिराया। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

पायलट को जिंदा पकड़ा गया

स्थानीय निवासियों ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि उन्होंने पायलट को विमान से पैराशूट के जरिए कूदते हुए देखा था, जिसके बाद अफगान अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूर्वी अफगानिस्तान में सेना के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मोहम्मदी ने भी इस बात की पुष्टि की कि यह जेट पाकिस्तान का था और इसे अफगान सेना ने मार गिराया है। अधिकारियों ने अभी तक पायलट या इस घटना के बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की है।