Anti Terrorism Day 2022: ये हैं दुनिया के 7 सबसे खूंखार आतंकी संगठन, जानें कौन है सबसे बर्बर

पूरी दुनिया में अब तक कई बड़े आतंकी हमले हुए हैं, जिनकी जिम्मेदारी आतंकी संगठनों ने ली है। ये आतंकी संगठन बेहद क्रूर और बर्बर होते हैं। इन्हीं में से एक अलकायदा की स्थापना ओसामा बिन लादेन ने की थी, जिसने अमेरिका पर हमला किया था। 

Asianet News Hindi | Published : May 20, 2022 3:39 PM IST

Anti Terrorism Day 2022: आतंकवाद का दंश पूरी दुनिया आज से नहीं बल्कि सैकड़ों सालों से झेल रही है। दुनियाभर में अब तक कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं, जिनकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन खुद लेते हैं। ये आतंकी संगठन बेहद खूंखार हैं और इनके आतंकी दुनियाभर में फैले हुए हैं। एंटी टेररिज्म डे पर हम बता रहे हैं दुनियाभर के कुछ ऐसे ही खूंखार आतंकी संगठनों के बारे में।   

1- इस्लामिक स्टेट इन सीरिया एंड इराक (ISIS): अबू बकर अल बगदादी ने आईएसआईएस नाम के आतंकी संगठन को बनाया। ये इराक और सीरया में एक्टिव है। इस आतंकी संगठन का मकसद पूरी दुनिया का इस्लामीकरण करना है। ये संगठन खूंखार होने के साथ ही काफी पैसेवाले हैं।  आईएसआईएस ने पश्चिमी सीरिया पर कब्जा कर वहां अपनी सरकार बना ली है। इस आतंकी संगठन में ब्रिटिश मुस्लिमों की तादाद सबसे ज्यादा है। 

2- अलकायदा : 
इस आतंकी संगठन की स्थापना ओसामा बिन लादेन ने की थी। ओसामा की लीडरशिप में ही अलकायदा ने अमेरिका में 9/11 हमला किया था। बाद में अमेरिका ने 2 मई, 2012 को ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक खूफिया ऑपरेशन में मार गिराया। लादेन की मौत के बाद इस आतंकी संगठन की जिम्मेदारी अल-जवाहरी ने अपने हाथ में ले ली। 

3- तालिबान : 
तालिबान का जन्म अफगानिस्तान में हुआ। इस आतंकी संगठन ने अफगानिस्तान में 1996 से 2001 तक राज किया। इसकी स्थापना मुल्ला मोहम्मद उमर ने की थी। तालिबान ने अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू कर यहां के लोगों की आजादी छीन ली। बाद में अमेरिकी फौजों ने तालिबान पर हमला कर उसे कमजोर किया। हालांकि, 2021 में अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी फौज वापस बुला ली और एक बार फिर वहां तालिबान का राज हो गया। 

4- तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान :
इस आतंकी संगठन को बेहद क्रूर माना जाता है। 2014 में पाकिस्तान के पेशावर के आर्मी स्कूल में इस आतंकी संगठन ने मासूम बच्चों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इस संगठन की स्थापना पाकिस्तानी आतंकवादी बैतुल्ला महसूद ने की थी। हालांकि, 23 अगस्त 2009 को वो मारा गया। 

5- बोको हराम : 
यह आतंकी संगठन नाइजीरिया और अफ्रीका के कुछ और देशों में सक्रिया है। इसके आतंकी बर्बरता के लिए जाने जाते हैं। बोको हराम उस वक्त सुर्खियों में आया, जब इसने नाइजीरिया के एक स्कूल से 250 छात्राओं को किडनैप कर लिया था। बोको हराम का मकसद नाइजीरिया और आसपास के देशों का इस्लामीकरण करना है। जो भी इस संगठन की बात नहीं मानता, ये उसे मारकर जला देता है। 

6- हिजबुल्लाह : 
यह लेबनानी आतंकी संगठन 1982 से एक्टिव है। यह ज्यादातर इजराइल और सुन्नी अरब देशों का दुश्मन कहलाता है। अमेरिका की सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी के मुताबिक, हिजबुल्लाह लेबनान की 40 परसेंट जनता का समर्थन हासिल होने का दावा करता है। 

7- हमास :
यह आतंकी संगठन फिलिस्तीन में सक्रिय है, जिसे मुस्लिम ब्रदरहुड की एक ब्रांच के तौर पर 1987 में स्थापित किया गया। ये आतंकी संगठन इजराइल के खिलाफ जंग करता है। इसका मकसद इजराइल को हराकर फिलिस्तीन का दबदबा बढ़ाना है। ये ज्यादातर आत्मघाती हमले करता है। 

ये भी पढ़ें : 

ओसामा बिन लादेन ने रची थी अमेरिका में 9/11 जैसा एक और हमला करने की साजिश, नेवी के दस्तावेज से हुआ खुलासा

Islamic State ने मचाया मौत का तांडव, एक ही दिन में 29 हत्याएं कर दुनिया को डराया

Share this article
click me!