ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं का दावा, एड्स की दवाओं से होगा कोरोना वायरस का इलाज

Published : Mar 17, 2020, 12:01 AM IST
ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं का दावा, एड्स की दवाओं से होगा कोरोना वायरस का इलाज

सार

ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करने में कारगर दो दवाओं - एचआईवी और मलेरिया रोधी- का पता लगा लिया है।


मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करने में कारगर दो दवाओं - एचआईवी और मलेरिया रोधी- का पता लगा लिया है।

HIV और मलेरिया के दवा से इलाज का दावा

क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के क्लिनिकल शोध केंद्र के निदेशक डेविड पैटर्सन ने बताया कि दो दवाओं को टेस्ट ट्यूब में कोरोना वायरस को रोकने के लिए इस्तेमाल किया गया और यह कारगर है और इंसानों पर परीक्षण के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इन दवाओं में एक एचआईवी के इलाज में इस्तेमाल दवा है और दूसरी मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल क्लोरोक्वीन है। पैटर्सन ने बताया कि इन दोनों दवाओं का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया में संक्रमित कुछ मरीजों पर किया गया और पाया गया कि उसमें वायरस पूरी तरह से गायब हो गया।

शोधकर्ता दवा को 50 अस्पतालों में परीक्षण करना चाहते हैं

रॉयल ब्रिसबेन एंड वीमेन्स हॉस्पिटल में संचारी बीमारी के डॉक्टर पैटर्सन ने कहा, ‘‘ यह संभावित प्रभावी इलाज है। इलाज के अंत में पाया गया कि मरीज के शरीर में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई संकेत तक नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस वक्त हम पूरे ऑस्ट्रेलिया में 50 अस्पतालों में बड़े पैमाने पर दवा का इंसानों पर परीक्षण करना चाहते हैं ताकि अन्य दवाओं के साथ इन दो दवाओं के समिश्रण की तुलना की जा सके।

दवा टैबलेट के रूप में बनाया गया है

पैटर्सन ने कहा कि कुछ मरीजों पर कोरोना वायरस की इस दवा का बहुत ही सकारात्मक असर हुआ है, हालांकि इसका नियंत्रित परिस्थियों या तुलानात्मक आधार पर परीक्षण नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि यह दवा टैबलेट के रूप में है जिसे मरीज को मुंह के जरिये दिया जाता है।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Middle East Crisis Flight Cance: 1,221 भारतीय, 388 विदेशी फ़्लाइट्स कैंसिल, 58 चलेंगी
Trump Spain Trade Ban: ईरान ऑपरेशन पर रोक के बाद US ने तोड़े व्यापारिक रिश्ते, क्या NATO में दरार?