
वर्ल्ड न्यूज। पेरिस में ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पांच लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। खास बात ये है कि 2 दिन बाद ही पेरिस में ओलंपिक प्रतियोगिता का इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। देश की राजधानी में विदेशी महिला के साथ इस तरह की घटना कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती हैं।
सीसीटीवी फुटेज में दिखी महिला की स्थिति
ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ दर्दनाक हादसे के बाद वह खुद को किसी तरह संभालते हुए एक कबाब की दुकान में जाकर सहारा लेती है। सीसीटीवी फुटेज में 25 वर्षीय महिला के साथ हुई वारदात दिख रही है। महिला के कपड़े फटे हुए थे और वह किसी तरह दुकान में छिपकर बैठ रही।
पढ़ें नौकरी-रेप-गैंगरेप और जिस्म का सौदा...जब नर्क बनी श्रीगंगानगर की महिला की जिंदगी
महिला ने शराब पी रखी थी
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई महिला ने शुक्रवार की रात को मौलिन रूज कैबरे के आसपास या किसी क्लब में शराब पी थी। इस दौरान करीब 5 लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपी अफ्रीकी दिख रहे थे। सुबह करीब 5 बजे के आसपास वे जबरन उसे सूनसान जगह पर उठा ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। वो किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और कबाब की दुकान में जाकर छिप गई।
वीडियो में लड़खड़ाती दिखी महिला
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे महिला दुकान में आ रहे कर्मचारियों से मदद मांग रही है। कुछ देर बाद महिला एक व्यक्ति की ओर इशारा करती है जो पांचों आरोपियों में से एक था। हांलाकि, जब पुलिस ने महिला से आरोपियों के बारे में पूछा तो वह ठीक से जवाब ना दे सकी।
जब महिला ने पुलिस को घटना के बारे में बताया तो उस वक्त वो कन्फ्यूज थी और फ्रेंच का एक शब्द भी बोलने में असमर्थ थी"। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वह हमले के सटीक स्थान या परिस्थितियों के बारे में जानकारी देने में असमर्थ थी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।