वीडियो में दिखा बलूच आर्मी का हमला, पाकिस्तानी सैनिकों की गाड़ी को IED से उड़ाया

Published : Apr 26, 2025, 08:45 AM ISTUpdated : Apr 26, 2025, 08:47 AM IST
Baloch Liberation Army

सार

Baloch Fighters Kill 10 Pakistani: क्वेटा के मर्गट इलाके में सेना के काफिले पर हुए हमले में BLA ने जिम्मेदारी ली है। यह हमला मर्गट इलाके में हुआ जहां एक रिमोट से कंट्रोल किए गए विस्फोटकसे सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया।

Baloch Fighters Kill 10 Pakistani: पाकिस्तान के क्वेटा के पास एक जानलेवा हमले में बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला मर्गट इलाके में हुआ जहां एक रिमोट से कंट्रोल किए गए विस्फोटकसे सेना की गाड़ी को निशाना बनाया गया। BLA के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस धमाके में पाकिस्तानी सेना के 10 जवान मारे गए।

प्रेस रिलीज में इस हमले की पुष्टि की

BLA के प्रवक्ता जियांद बलोच ने प्रेस रिलीज में इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बलूच लड़ाकों ने क्षेत्र में कब्जा जमाए बैठी सेना के खिलाफ यह कार्रवाई की है। BLA ने इसे बलूचिस्तान में अपने संघर्ष का एक हिस्सा बताया है। यह हमला उस बड़ी घटना के बाद हुआ है जिसमें पिछले महीने इसी अलगाववादी संगठन ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बोलान में हाईजैक कर लिया था और 339 यात्रियों को बंधक बना लिया था।

 



यह भी पढ़ें: पाकिस्तान अपने ही बिछाए जाल में फंसा, कभी भी POK हथिया सकती है भारतीय सेना

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह