चीन के एक सरकारी ऑफिस के कैफेटेरिया में ब्लास्ट में 16 लोगों की मौत, गैस रिसाव मानी जा रही हादसे की वजह

Published : Jan 08, 2022, 09:52 AM ISTUpdated : Jan 08, 2022, 10:05 AM IST
चीन के एक सरकारी ऑफिस के कैफेटेरिया में ब्लास्ट में 16 लोगों की मौत, गैस रिसाव मानी जा रही हादसे की वजह

सार

दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग शहर(Chongqing city in southwest China) में एक सरकारी दफ्तर के कैफेटेरिया में ब्लास्ट की घटना हुई है। इस हादसे में 16 लोग मारे गए। 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह गैस का रिसाव मानी जा रही है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि कैफेटेरिया ढह गया। 

चोंगकिंग(Chongqing). चीन में शुक्रवार को एक भीषण हादसे की खबर है। दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग शहर(Chongqing city in southwest China) में एक सरकारी दफ्तर के कैफेटेरिया में ब्लास्ट की घटना हुई है। इस हादसे में 16 लोग मारे गए। 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह गैस का रिसाव मानी जा रही है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि कैफेटेरिया ढह गया।  इससे लोग फंसकर रह गए। हादसा लंच टाइम के दौरान हुआ। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, मलबे में दबे लोगों को निकालने रेस्क्यू टीम लगातार काम करती रही। यह ब्लास्ट वूलोंग डिस्ट्रिक्ट के एक सरकारी कार्यालय में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुआ। यह डिस्ट्रिक्ट चोंगकिंग शहर के केंद्र से लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम में है। 

चीन में लगातार हो रहे बड़े हादसे
अक्टूबर, 2021 में शेनयांग शहर (Shenyang City) में स्थित एक रेस्टोरेंट के भीतर गैस रिसाव से ब्लास्ट हुआ था। साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस हादसे में 1 की मौत हो गई थी, जबकि 33 लोग घायल हुए थे।

इससे पहले 13 जून 2021 को भी ऐसा ही हादसा हुआ था। न्यूज एजेंसी रायटर के मुताबिक, मध्य चीन के हुबेई प्रांत में भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो थी, जबकि 138 लोग घायल हुए थे। 

इसी 3 जनवरी को दक्षिण-पश्चिमी चीन में एक निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा गुइझोऊ प्रांत के बिजी शहर में हुआ था। बता दें कि भूस्खलन के समय श्रमिक एक अस्पताल के लिए प्रशिक्षण सुविधा का निर्माण कर रहे थे। अंतर्देशीय गुइझोउ चीन के सबसे कम विकसित क्षेत्रों में माना जाता है।

शुक्रवार को भूकंप आया
चीन में शुक्रवार को एक प्राकृतिक घटना भी हुई । चिंगहई प्रांत में देर रात करीब 1.45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र(CENC) ने इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 बताई है। इसकी जानकारी चीन के स्थानीय मीडिया ने शनिवार को शेयर की। भूकंप के झटके प्रांत के उत्तरपूर्व में मेनयुआन काउंटी (Menyuan County) में आए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 37.77 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 101.26 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया था। प्रांतीय सूचना कार्यालय ने शनिवार सुबह  एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें
Earthquake in China: चिंगहई प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप; फिलहाल कोई बड़े नुकसान की जानकारी नहीं
Pangong झील पर पुल निर्माण पर चीन की सफाई, क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा है मकसद
महंगाई के खिलाफ कजाकिस्तान में विद्रोह; पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गोलियों से आंदोलनकारियों को भून डाला

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?