Watch Video: बुजुर्ग की लाश लेकर लोन लेने बैंक पहुंची महिला, सिर्फ एक गलती ने कराए जेल के दर्शन

Published : Apr 18, 2024, 12:47 PM IST
 BrazilL

सार

एरिका डी सूज़ा विएरा नून्स नाम की एक महिला बीते 16 अप्रैल को बैंक पहुंची। वो वहां अपने मृत रिश्तेदार को व्हीलचेयर पर बिठा कर बैंक में 3,250 डॉलर लोन अमाउंट वाले कागजात पर साइन कराने की कोशिश करने लगी।

ब्राजील न्यूज। कहते है इंसान पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है। किसी की भी जान ले सकता है। हालांकि, इस बार ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो से एक बेहद ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला 68 वर्षीय मृत व्यक्ति को लेकर बैंक पहुंच गई। इसके बाद वो अपने लिए लोन के कागजात पर साइन कराने की कोशिश करने लगी। बैंक के कर्मचारी को जब लगा की कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दे दी, जिसके बाद पुलिस बैंक पहुंचकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

एरिका डी सूज़ा विएरा नून्स नाम की एक महिला बीते 16 अप्रैल को बैंक पहुंची।  वो वहां अपने मृत रिश्तेदार को व्हीलचेयर पर बिठा कर बैंक में 3,250 डॉलर लोन अमाउंट वाले कागजात पर साइन कराने की कोशिश करने लगी। उस दौरान बूढ़े आदमी का सिर बार-बार झुक रहा था, जिसे महिला संभालने की कोशिश भी कर रही थी। वो बुर्जुग व्यक्ति को चाचा कहकर पुकार रही थी। 

उसने उसे पेन भी पकड़वाने की कोशिश की, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

 

 

बैंक कर्मचारियों को नून्स की कहानी पर शक

बैंक कर्मचारियों को नून्स की कहानी पसंद नहीं आई क्योंकि उन्हें पहले से ही शक हो गया था। उन्होंने पुलिस को बुलाया जिसने नून्स को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कथित तौर पर शव को मुर्दाघर ले जाया गया। बाद में बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान 68 वर्षीय पाउलो रॉबर्टो ब्रागा के रूप में की गई, जो बैंक में ले जाने से पहले कई घंटों पहले मर चुके थे।पुलिस प्रमुख ने घटना के बारे में कहा कि उन्होंने 22 साल की नौकरी में कभी ऐसा केस नहीं देखा था।

ये भी पढ़ें: चोरी के डेबिट कार्ड से खरीदी लॉटरी, लेकिन फिर कुछ हुआ ऐसा की डूब गए पैसे, जानें पूरी बात

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले के बाद अमेरिका की ट्रेड पॉलिसी में आगे क्या होगा बदलाव?
'हम और पैसा लेंगे': सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने 10% ग्लोबल टैरिफ लगाकर दिया जवाब