Queen Elizabeth का निधन, 96 साल की उम्र में ली बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस

Published : Sep 08, 2022, 11:13 PM ISTUpdated : Sep 09, 2022, 01:12 AM IST
Queen Elizabeth का निधन, 96 साल की उम्र में ली बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस

सार

महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं।

Queen Elizabeth Death: महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं। बुधवार को महारानी की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी।डॉक्टर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए सभी परिजन को इत्तला कर दी थी। वह पिछले 24 घंटे से सुपरविजन में थीं। 96 वर्षीय महारानी को पिछले साल अक्टूबर से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। महारानी एलिजाबेथ के निधन पर पीएम मोदी ने दु:ख जताया है।

बुधवार को महारानी की पूर्व निर्धारित एक मीटिंग को स्थगित कर दिया गया था। वह अपने राजनीतिक सलाहकारों के साथ मीटिंग करने वाली थीं। लेकिन डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए आराम करने की सख्त सलाह दी थी। खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें चलने और खड़े होने में कठिनाई हो रही थी।

PM मोदी ने जताया है दु:ख

पीएम मोदी ने एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से बहुत आहत हुआ हूं। एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज शासक के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व दिया। साथ ही सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता से लोगों को सीखना चाहिए। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। पीएम मोदी ने बताया कि वह 2015 और 2018 में यूके की यात्राओं के दौरान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिले थे। वह उनकी गर्मजोशी और दयालुता को हमेशा याद रखेंगे। एक मीटिंग के दौरान महारानी ने उनको एक रूमाल दिखाया था, जो महात्मा गांधी ने उनकी शादी में क्वीन को गिफ्ट किया था।

महारानी की बिगड़ी हालत के बाद परिवार के लोग जुटने लगे थे

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के डॉक्टर्स द्वारा उनकी स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने के बाद परिवार के लोग पैलेस पहुंचने लगे थे। ब्रिटिश रॉयल फैमली में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ को लेकर रॉयल फैमिली के डॉक्टर्स ने चिंता जता दी थी। उनकी बिगड़ी हालत के बाद महारानी के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स 73, प्रिंसेस ऐनी 72, प्रिंस एंड्रयू 62 और प्रिंस एडवर्ड 58 आदि स्कॉटलैंड के बाल्मोरल स्थित रॉयल पैलेस पहुंचने के लिए निकल चुके थे। महारानी, बकिंघम पैलेस से स्कॉटलैंड में गर्मियों में आई थीं। प्रिंस चार्ल्स के बेटे प्रिंस विलियम, उनके छोटे बेटे प्रिंस हैरी, हैरी की पत्नी मेघन भी बाल्मोरल पहुंचने वाले हैं। हैरी और मेघन, यूएस से स्कॉटलैंड पहुंचने के लिए निकले हैं। 

पिता किंग जार्ज  VI के बाद बनाई गई थीं उत्तराधिकारी

क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी 1952 में की गई थी। वह अपने पिता किंग जॉर्ज VI के उत्तराधिकारी के रूप में गद्दी संभाली थी। महारानी, रॉयल परिवार में सेवा देने वाली सबसे अधिक कार्यकाल तक जीवित रहीं। उन्होंने 70  सालों तक राज किया।

मंगलवार को 16वीं प्रधानमंत्री लिज ट्रस के नाम का किया था ऐलान

कंसरवेटिव पार्टी की नेता बनने के बाद लिज ट्रस को देश का 16वां प्रधानमंत्री बनाने का ऐलान महारानी एलिजाबेथ ने ही मंगलवार को किया था। केवल विंस्टन चर्चिल को किंग जार्ज ने शपथ दिलाई थी। अन्य सभी 15 प्रधानमंत्रियों के नामों का ऐलान व नियुक्ति महारानी एलिजाबेथ ने ही किया है।

यह भी पढ़ें:

कौन हैं प्रिंस चार्ल्स जो Queen Elizabeth II के निधन के बाद बनें किंग?

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तबीयत नाजुक, डॉक्टर्स ने जताई चिंता, रॉयल फैमिली मेंबर्स जुटने लगे बाल्मोरल पैलेस

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दुनिया का सबसे महंगा फाइटर जेट एफ-47: खतरनाक इतना कि तबाह कर दे कई शहर, जानें असली कीमत
मुनीर-शरीफ की अपने ही देश में घनघोर बेइज्जती, जानें कौन बना वजह?