कनाडाई कंपनी को भारतीय शख्स का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, भरनी पड़ी भारी-भरकम रकम

Published : Apr 11, 2024, 12:42 PM IST
Canadian company

सार

भारतीय शख्स के सवाल पर कंपनी कहा कि आपका सरनेम मूल रूप से बकवास है। कंपनी का ये बयान वायरल हो गया। इसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर के बीच नाराजगी छा गई।

कनाडाई कंपनी डीब्रांड। कनाडा की एक कंपनी को भारतीय शख्स का मजाक उड़ाना भारी पड़ा। कनाडाई एक्सेसरी ब्रांड कंपनी डीब्रांड को इसके लिए सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। हुआ यूं कि कुछ दिन पहले भुवन चित्रांश नाम के एक भारतीय शख्स ने मैकबुक एक्सेसरी के बारे में शिकायत दर्ज की थी। उसने अपनी डीब्रांड मैकबुक स्किन खरीदने के सिर्फ दो महीने के भीतर रंग बदलने की शिकायत पोस्ट की। शख्स ने डीब्रांड को टैग करते हुए लिखा कि इस स्किन को कुछ महीने पहले खरीदा था। सिर्फ 2 महीने के बाद रंग बदल गया। मुझे क्या करना चाहिए?"

 

 

भारतीय शख्स के सवाल पर कंपनी कहा कि आपका सरनेम  मूल रूप से बकवास है। कंपनी का ये बयान वायरल हो गया। इसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर के बीच नाराजगी छा गई। हालांकि, जैसे ही कंपनी को इस बात का अंदाजा हो गया कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। इसके बाद कंपनी ने कमेंट को लेकर  स्पष्टीकरण जारी किया। उसने दावा किया कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। 

 

 

उन्होंने पीड़ित ग्राहक से माफी मांग ली है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय शख्स को 10 हजार डॉलर (8 लाख 33 हजार) रुपये की पेशकश भी की। इसके अलावा डीब्रांड ने दोहराया कि वे एक दशक से अधिक समय से सोशल मीडिया पर ग्राहकों का मजाक उड़ा रहे हैं। हम रुकने वाले नहीं हैं, लेकिन हो सकता है कि अगली बार आप ही हों जिसे 10,000 डॉलर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: 'हमारी स्थिति इतनी खराब है कि भारत हमें नौकर...', पाकिस्तानी शख्स ने अपने ही मुल्क की कर दी फजीहत, देखें वायरल वीडियो

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंटरनेशनल फोरम पर गजब बेइज्जती करवा बैठे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?