एक पाकिस्तानी शख्स कहता है कि हमारी देश की आर्थिक स्थिति इस कदर खराब है कि भारत हमारे जैसे लोगों को नौकर भी नहीं रखेगा।

भारत-पाकिस्तान के रिश्तें। भारत और पाकिस्तान को एक साथ आजादी मिली थी। हालांकि, आजादी के 76 सालों बाद की स्थिति देखें तो भारत की स्थिति पाकिस्तान के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर है। इसका सबूत ये है कि आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है, वहीं पड़ोसी मुल्क आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स कहता है कि हमारी देश की आर्थिक स्थिति इस कदर खराब है कि भारत हमारे जैसे लोगों को नौकर भी नहीं रखेगा। इस वीडियो को एक्स पर पाक अनटोल्ड ने पोस्ट किया है। हालांकि, एशियानेट न्यूज हिंदी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तानी शख्स ने वीडियो में आगे कहा कि भारत हमसे इस कदर आगे हैं कि वो हमें गुलाम भी नहीं रखना चाहेगा। ये हमारी खुशकिस्मती है कि वो बाहरी मुल्क में हमसे बात कर लेते हैं, वरना हमारी इतनी भी औकात नहीं है कि वो हमें अपना जूता साफ करने के लिए भी रखे। भले मेरी बात कई पाकिस्तानियों को बुरी लग रही होगी, लेकिन यह सच्चाई है।

Scroll to load tweet…

भारत का वैश्विक स्तर पर दबदबा

पाकिस्तान के कई लोग इस बात को मानते है कि भारत वाकई में उनसे काफी आगे है। हालांकि, ये बात किसी भी मुल्क से छिपी हुई भी नहीं है कि आज भारत वैश्विक स्तर पर काफी आगे है। दुनिया के तमाम बड़े देश भारत की हां में हां मिलाते हैं और सलाह को मानते हैं। भारत ने इसका सबूत बीते साल जी 20 अध्यक्षता को सफलतापूर्वक करके दिखा दिया था। इसकी चर्चा पूरे दुनिया में की गई थी।

ये भी पढ़ें: Video:अपने आंसू नहीं छुपा पाया हमास चीफ इस्माइल हनियेह, जानें ऐसी क्या आई मुसीबत की बिखर गई दुनिया