J-36 Fighter Jet: छठी पीढ़ी के इस चीनी विमान से अमेरिका को भी खौफ, कर सकता है परमाणु हमला

Published : Jun 08, 2025, 10:01 AM IST

J-36 fighter jet: चीन छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान J-36 पर काम कर रहा है। परमाणु हमला करने वाले बॉम्बर की तरह भी काम कर सकेगा। इसकी क्षमता को लेकर अमेरिका को भी खौफ है।

PREV
14
J-36 फाइटर जेट की तस्वीरें आईं सामने

J-36 फाइटर जेट की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इसमें विमान का कैनोपी डिजाइन दिखाया गया है। इसके साथ ही साइड-बाय-साइड सीटिंग अरेंजमेंट और तीन ओपन वेंट्रल वेपन बे भी दिखाई दे रहे हैं।

24
बड़े आकार का लड़ाकू विमान है J-36

तस्वीर से पता चलता है कि यह बड़े आकार का लड़ाकू विमान है। किसी लड़ाकू विमान के लिए इतना बड़ा आकार आश्चर्यजनक है। इसलिए माना जा रहा है कि इसे लड़ाकू जेट से अधिक स्ट्रेटेजिक बॉम्बर के रोल के लिए डिजाइन किया गया है। यह परमाणु बम और मिसाइल भी ले जा सकेगा। स्टील्थ फीचर से लैस होने के चलते रडार से इसे देख पाना कठिन होगा।

चीन ने पिछले साल एयर शो के दौरान पहली बार इस फाइटर जेट को दुनिया को दिखाया था। इसने फाइटर प्लेन की दुनिया में हलचल मचा दी थी। इसके बाद अमेरिका ने भी अपने छठी पीढ़ी के फाइटर प्लेन F-47 के निर्माण को मंजूरी दी। F-47 बनाने का ठेका बोइंग को मिला है।

34
कितना ताकतवर है J-36 फाइटर जेट?

J-36 आकार में J-20 से बड़ा दिखता है। चीन ने इसे मल्टी-रोल डीप पेनिट्रेशन प्लैटफॉर्म के तौर पर तैयार किया है। यह अमेरिकी बमवर्षक B-2 की तरह चुपके से भारी बमबारी कर सकेगा।

J-36 में हथियार रखने की तीन जगह है। यह अपने अंदर बड़ी संख्या में हथियार लेकर उड़ सकता है। भारी हथियारों के साथ उड़ान भरने पर भी इसकी स्टेल्थ क्षमता कम नहीं होगी।

44
डीप स्ट्राइक कर सकेगा J-36 लड़ाकू विमान

ऐसा माना जाता है कि J-36 लड़ाकू विमान में अमेरिका के NGAD (Next Generation Air Dominance) प्लेटफॉर्म की तरह बहुत लंबी दूरी तक गुप्त हमला करने की क्षमता है।

J-36 को डीप स्ट्राइक, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और आईएसआर जैसे जटिल मिशनों के लिए भी डिजाइन किया गया है।

Read more Photos on

Recommended Stories