दुनिया का सबसे हरा-भरा देश है डेनमार्क, जानें इसकी 10 खास बातें

Published : Jun 05, 2025, 12:35 PM IST

पवन ऊर्जा से लेकर साइकिल संस्कृति तक, डेनमार्क ने स्थायी जीवनशैली को अपनाया है। जलवायु परिवर्तन से निपटने में डेनमार्क की भूमिका और इसके अभिनव हरित प्रयासों को जानें।

PREV
110
1-नवीकरणीय ऊर्जा में आगे

डेनमार्क पवन ऊर्जा में वैश्विक नेता है। विंड टर्बाइन इसकी बिजली उत्पादन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डेनमार्क की आधी से ज्यादा बिजली नवीकरणीय ऊर्जा (मुख्य रूप से पवन और सौर ऊर्जा) से आती है।

210
2- महत्वाकांक्षी जलवायु लक्ष्य

डेनमार्क का लक्ष्य 2030 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को 1990 के स्तर से 70% कम करना है। यह देश 2045 तक जलवायु तटस्थता प्राप्त करेगा। 2050 तक नेट-निगेटिव उत्सर्जन वाला देश बन जाएगा।

310
3- इनोवेटिव ग्रीन प्रोजेक्ट्स

डेनमार्क दुनिया का पहला ऊर्जा द्वीप बना रहा है। यह अपतटीय पवन ऊर्जा क्षमता का विस्तार कर रहा है। इसका लक्ष्य लाखों घरों को हरित बिजली की आपूर्ति करना है।

410
4- मजबूत नीति और सामाजिक सहयोग

डेनमार्क में दशकों के स्थिरता है। यहां अंतर-दलीय राजनीतिक समर्थन, सार्वजनिक-निजी भागीदारी और उच्च सामाजिक विश्वास का माहौल है। इसके चलते इस देश में लंबे समय से पर्यावरण की रक्षा करने वाली नीतियां लागू रह पाईं हैं।

510
5- जलवायु परिवर्तन में मदद करता है डेनमार्क

डेनमार्क अन्य देशों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए सहायता देता है। विकासशील देशों में जलवायु हानि के लिए धनराशि देने का संकल्प लेने वाला पहला देश है।

610
6- समग्र स्थिरता दृष्टिकोण

डेनमार्क के प्रयासों में ऊर्जा-कुशल भवन, ग्रीन शिपिंग पहल, जल प्रबंधन और अपशिष्ट पुनर्चक्रण शामिल हैं।

710
7- साइकिल का इस्तेमाल

डेनमार्क एक विकसित देश है। यहां के लोगों के पास पैसे की कमी नहीं है, लेकिन बहुत से लोग अपने रोजमर्रा के काम के लिए साइकिल से आते जाते हैं। ऐसा वे पर्यावरण की रक्षा और कार्बन इमिशन कम करने के लिए करते हैं।

810
8- कारों से अधिक है साइकिलों की संख्या

डेनमार्क में कारों (18 लाख) की तुलना में साइकिलों (42 लाख) की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा है। कोपेनहेगनवासी हर दिन अपनी साइकिलों पर 113 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं।

910
9- खुश और ईमानदार हैं यहां के लोग

डेनमार्क को दुनिया का सबसे खुशहाल देशों में गिना जाता है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में होती है।

1010
10-डेनमार्क में है 11,771km लंब समुद्र तट

डेनमार्क में 11,771km लंब समुद्र तट है। यह चीन की दीवार से भी लंबा है। यहां के लगभग सभी लोग तैरना जानते हैं। सरकारी स्कूलों में अनिवार्य रूप से तैराकी सिखाई जाती है।

Read more Photos on

Recommended Stories