पीएम मोदी के लद्दाख दौरे से बौखलाया चीन, कह डाली ये बड़ी बात

Published : Jul 03, 2020, 02:08 PM IST
पीएम मोदी के लद्दाख दौरे से बौखलाया चीन, कह डाली ये बड़ी बात

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे को लेकर बौखलाए चीन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा कि इस मौके पर किसी भी पक्ष को ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे माहौल खराब हो या तनाव बढ़े।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे को लेकर बौखलाए चीन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा कि इस मौके पर किसी भी पक्ष को ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे माहौल खराब हो या तनाव बढ़े।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिन ने कहा,  भारत और चीन सीमा पर तनाव कम करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से संपर्क में हैं। दोनों देशों के बीच विवाद को हल करने के लिए बातचीत चल रही है। ऐसे वक्त में किसी भी पक्ष को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे तनाव बढ़े। 

 


सीडीएस और सेना प्रमुख के साथ पहुंचे पीएम मोदी
चीन से चल रहे सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अचानक लद्दाख के दौरे पर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने लेह में सिन्धु नदी के तट पर 11,000 फीट की ऊंचाई पर नीमू पर आर्मी, एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। पीएम ने मैप पर पूरी स्थिति की जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ इस दौरे पर सीडीएस बिपिन रावत और आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी पहुंचे।  

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Houthi Attacks: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान और तुर्की आए साथ, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
शी जिनपिंग की पत्नी के लिए Melania Trump का खास कार्यक्रम, बच्चों के गीत पर भावुक हुईं Peng Liyuan