चीन तेजी से बढ़ा रहा परमाणु बमों का जखीरा, 2035 तक जुटा लेगा 1,500 न्यूक्लियर वेपन

Published : Nov 30, 2022, 09:31 PM IST
चीन तेजी से बढ़ा रहा परमाणु बमों का जखीरा, 2035 तक जुटा लेगा 1,500 न्यूक्लियर वेपन

सार

अमेरिकी सेना के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि चीन तेजी से अपने परमाणु हथियारों के भंडार को बढ़ा रहा है। वर्तमान में चीन के पास करीब 400 परमाणु हथियार हैं। 2035 तक यह संख्या बढ़कर 1500 हो जाएगी।   

 

वाशिंगटन। चीन तेजी से अपने परमाणु बमों के भंडार को बढ़ा रहा है। अमेरिकी सेना के मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि 2035 तक चीन के पास करीब 1500 न्यूक्लियर वेपन हो जाएंगे। वर्तमान में चीन के पास करीब 400 परमाणु हथियार हैं। पेंटागन ने कहा है कि चीन दुनियाभर में अमेरिका के प्रभुत्व को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। 

पेंटागन ने अपने वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि चीन अपने परमाणु बलों का आधुनिकीकरण और विस्तार कर रहा है। चीन जमीन, समुद्र और हवा से परमाणु हमला करने में सक्षम प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ा रहा है। वह अपने परमाणु बलों के विस्तार के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।

प्लूटोनियम के उत्पादन बढ़ा
चीन ने परमाणु हथियार बनाने के लिए प्लूटोनियम का उत्पादन बढ़ा दिया है। इसके लिए फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों और रिप्रोसेसिंग सुविधाओं का निर्माण किया गया है। पेंटागन का अनुमान है कि चीन के पास वर्तमान में 400 से अधिक परमाणु हथियारों का भंडार है। पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार चीनी सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) की योजना 2035 तक अपनी नेशनल डिफेंस और सशस्त्र बलों के पूर्ण आधुनिकीकरण करने की है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान: नमाज के बाद मदरसे में बम विस्फोट, 9 से 15 साल की उम्र वाले 27 बच्चों की मौत

अमेरिका के पास हैं 3,750 परमाणु हथियार 
पिछले साल पेंटागन ने कहा था कि चीनी परमाणु हथियारों की संख्या छह साल के भीतर बढ़कर 700 हो सकती है और 2030 तक 1,000 से अधिक हो सकती है। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के पास वर्तमान में लगभग 400 परमाणु हथियार हैं और यह संख्या 2035 तक बढ़कर 1,500 हो सकती है। बता दें कि अमेरिका के पास 3,750 परमाणु हथियार हैं। पेंटागन ने कहा है कि चीन के परमाणु हथियारों की बढ़ती संख्या अमेरिका के लिए अनिश्चितता पैदा कर रहा है। 

यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान में 10 विद्रोहियों के मारे जाने के बाद सुसाइड ब्लास्ट, पूरे PAK में आतंकी हमलों की धमकी, देखें PICS

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका
पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच