अमेरिकी B-52 बॉम्बर के बेहद करीब पहुंचा चीनी फाइटर जेट, हो सकती थी टक्कर

Published : Oct 27, 2023, 02:16 PM ISTUpdated : Oct 27, 2023, 02:42 PM IST
Chinese J11 fighter jet

सार

दक्षिण चीन सागर पर उड़ान भर रहे अमेरिकी B-52 बॉम्बर के 10 फीट रेंज में एक चीनी लड़ाकू विमान आ गया। अमेरिकी सेना ने घटना का वीडियो जारी किया है। 

वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने गुरुवार को जानकारी दी कि दक्षिण चीन सागर पर एक चीनी लड़ाकू विमान B-52 बॉम्बर के बेहद करीब पहुंच गया। दोनों विमानों के बीच मात्र 10 फीट की दूरी बची थी। घटना मंगलवार की है।

यूएस इंडो -पैसिफिक कमांड ने कहा कि चीनी पायलट ने असुरक्षित और गैर-पेशेवर तरीके से उड़ान भरी। उसने बी -52 के नीचे, सामने और 10 फीट करीब आकर उड़ान भरी। इससे दोनों विमानों के टकराव का खतरा पैदा हो गया था।

 

 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं बाइडेन
चीनी वायुसेना ने यह हरकत तब की है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को व्हाइट हाउस के दौरे पर आने वाले चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बात करने वाले हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक औपचारिक होगी या अनौपचारिक मुलाकात होगी। बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने सैन फ्रांसिस्को में APEC शिखर सम्मेलन के मौके पर मिल सकते हैं।

अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे पर लगाए हैं आरोप 

अमेरिका और चीन दोनों ने गुरुवार को फुटेज जारी कर एक-दूसरे पर दक्षिण चीन सागर और उसके आसपास भड़काऊ युद्धाभ्यास करने का आरोप लगाया। इससे विवादित जलमार्ग पर तनाव बढ़ गया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया कि यूएसएस राल्फ जॉनसन ने 19 अगस्त को दक्षिण चीन सागर में नियमित ट्रेनिंग कर रहे एक चीनी नेवी टास्क फोर्स को परेशान किया।

दूसरी ओर इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा के प्रभारी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी एली रैटनर ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका ने पिछले दो वर्षों में अमेरिकी विमानों के खिलाफ चीनी पायलटों के जोखिम भरे व्यवहार के अधिक उदाहरण देखे हैं।

दक्षिण चीन सागर को अपना क्षेत्र बताता है चीन

गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन द्वारा विवाद किया जा रहा है। चीन इस पूरे इलाके को अपना क्षेत्र बताता है। वह दक्षिण चीन सागर से दूसरे देशों के समुद्री जहाजों के चलने और इस इलाके से आकाश से विमानों के उड़ान का विरोध करता है।

दूसरी ओर अमेरिका और विश्व के अधिकतर देशों का मानना है कि दक्षिण चीन सागर अंतरराष्ट्रीय जल है। यहां से कोई भी देश को अपने समुद्री जहाज या विमान को ले जा सकता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश दक्षिण चीन सागर से लगातार युद्धपोतों को ले जाते हैं। इसके आकाश से लड़ाकू और बॉम्बर विमानों द्वारा उड़ान भरे जाते हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US-India ट्रेड में भूचाल? भारत पर नए ट्रैफिक की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप-आखिर क्यों?
Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका