ब्रिटेन में लेस्टर के बाद इस मंदिर में मुस्लिमों ने की तोड़फोड.. सामने आया पाक कनेक्शन, इस वजह से बना मुद्दा

Published : Sep 23, 2022, 09:52 AM IST
ब्रिटेन में लेस्टर के बाद इस मंदिर में मुस्लिमों ने की तोड़फोड.. सामने आया पाक कनेक्शन, इस वजह से बना मुद्दा

सार

लेस्टर सिटी के बाद अब ब्रिटेन के बर्मिंघम में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वालों को तितर-बितर किया। अब 47 उपद्रवी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि एक लड़के के पास से चाकू भी बरामद हुआ है। 

बर्मिंघम। हाल ही में ब्रिटेन के लेस्टर सिटी में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच दंगा शुरू हो गया। हिंदू समुदाय के कुछ धार्मिक स्थानों पर तोड़फोड़ भी की गई। यहां तनाव अभी बना ही हुआ था, तभी एक नई जगह और विवाद शुरू हो गया और यहां भी एक मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए लोग जुट गए। यह दुर्गा भवन मंदिर और सामुदायिक भवन बर्मिंघम शहर में है। 

पुलिस के मुताबिक, बीते मंगलवार शाम को यहां भारत से आईं साध्वी ऋतंभरा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम पहले से तय था। 57 साल की साध्वी ऋतंभरा को 20 से 24 सितंबर तक ब्रिटेन के विभिन्न शहरों में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होना था। ये कार्यक्रम बर्मिंघम के अलावा बोल्टन, कावेंट्री, नाटिंघम और लंदन में स्थित हिंदू मंदिरों में आयोजित होने थे। 

साध्वी ऋतंभरा के इस पूरे दौरे का आयोजक ब्रिटेन में पंजीकृत हिंदुओं की संस्था परम शक्ति पीठ था। यह बात मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और वे विरोध करने मंदिर के बाहर पहुंच गए। विरोध करने पहुंचे दो सौ लोगों का दावा था कि साध्वी ऋतंभरा ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, तनाव बढ़ता देख साध्वी ऋतंभरा का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। साध्वी ने खुद खराब तबीयत का हवाला देते हुए कार्यक्रम को आगे के लिए टाल दिया। यह सूचना प्रदर्शनकारियों को दी गई, मगर तब भी वे जाने को तैयार नहीं थे। 

47 प्रदर्शनकारी अब तक गिरफ्तार, एक के पास से चाकू भी मिला
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 18 साल का एक लड़का भी शामिल है, जिसके पास से चाकू बरामद हुआ है। वहां मौजूद प्रदर्शनकारी अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगा रहे थे। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्रदर्शनकारी किस देश के थे, मगर अब तक की शुरुआती जांच में पाकिस्तान से इन प्रदर्शनकारियों के जुड़े होने का संबंध सामने आया है। वहीं, पुलिस ने दावा किया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और 47 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें लेस्टर सिटी के मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले भी शामिल हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IRAN पर हमला क्या बना गले की फांस? इजराइल-अमेरिका की प्लानिंग पर क्या कह रहे EXPERTS
Netanyahu Photo: जिंदा हैं या नहीं? नेतन्याहू की एक तस्वीर ने AI को भी घुमा दिया, जानिए पूरा मामला