दुनिया में कोरोनाः अब तक 59 हजार लोगों की मौत, भंयकर तबाही के करीब अमेरिका, एक दिन में 30 हजार नए केस

दुनिया भर में अब तक 59 हजार 172 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 98 हजार 762 हो गई है। हालांकि, इसमें से दो लाख 28 हजार 923 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1480 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक दिन में 30 हजार संक्रमित मरीज मिले हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2020 4:05 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से दुनियाभर के 195 से अधिक देश प्रभावित है। अमेरिका, इटली और स्पेन में मौतों का दौर जारी है। दुनिया भर में अब तक 59 हजार 172 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 98 हजार 762 हो गई है। हालांकि, इसमें से दो लाख 28 हजार 923 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। अमेरिका में 24 घंटे (गुरुवार 8.30 से शुक्रवार 8.30 बजे तक) में करीब 1480 लोगों की मौत हो गई है, जबकि संक्रमण के 32 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अमेरिका में अब 7 हजार 402 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और दो लाख 77 हजार 467 लोग  संक्रमित हैं।

न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 562 लोगों की मौत 

Latest Videos

कोरोना वायरस से अमेरिका का न्यूयॉर्क बुरी तरह से प्रभावित है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार आधी रात से शुक्रवार आधी रात तक न्यूयॉर्क में 562 लोगों की मौत हुई। यानी हर ढाई मिनट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह एक दिन में मरने वालों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने शुक्रवार को कहा- उन्होंने एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसके मुताबिक राज्य के जिन अस्पताल में वेंटिलेटर्स की जरूरत कम है, वहां से इसे हटाकर इसकी कमी से जूझ रहे अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोगों को ऐसे ही नहीं मरने देंगे। राज्य में सक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं।

अमेरिका में एक दिन में 30 हजार संक्रमित मरीज 

कोरोना वायरस की चपेट में आए अमेरिका सबसे भयानक मुहाने पर खड़ा है। क्योंकि, यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2.5 लाख के पार पहुंच गई है। अमेरिका में कोरोना से संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा भी 7 हजार तक पहुंच गया है। अमेरिका में शुक्रवार को एक ही दिन में 30 हजार मरीज सामने आए हैं, जो पूरी दुनिया में मिले मरीजों के एक तिहाई हैं। पॉजिटिव केस के आंकड़े को बढ़ता देख सरकार ने माना है कि दो दिन में स्थिति और भयावह हो जाएगी। 

इटली में एक दिन में 766 तो अब तक 14 हजार मौतें 

इटली में कोरोना का संकट जबरदस्त गहराता जा रहा है। इटली में 24 घंटे में 766 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 14 हजार 681 तक पहुंच गया है। एक दिन पहले यहां 760 लोगों की जान गई थी। इटली में इस महीने की शुरुआत से संक्रमण के आंकड़ों में कमी आई है। यहां एक अप्रैल को चार हजार 782, दो अप्रैल को चार हजार 668 और तीन अप्रैल को चार हजार 585 केस सामने आए थे। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सरकार ने तीन हफ्तों का लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 119,827 तक पहुंच गई है। 

स्पेन में 11 हजार से अधिक मौतें

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना का संक्रमण पूरी दुनिया पर हावी है। जिसका असर में स्पेन में साफ देखने को मिल रहा है। स्पेन में वायरस से मरने वालों की संख्या 11 हजार198  हो गई है। जबकि इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 19 हजार 827 तक पहुंच गया है। हालांकि अब तक 30 हजार 513 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

इराक: कोरोना के 820 मामलों की पुष्टि, 54 की मौत

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के 820 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यहां अब तक 54 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए 48 केस सामने आए हैं। महामारी से निपटने के लिए चीन के सात विशेषज्ञों की एक टीम सात मार्च से ही इराक के चिकित्सकों के साथ मिल कर काम कर रही है। हालांकि इराक के लिए राहत भरी खबर है कि यहां संक्रमित मरीजों में से 226 लोग ठीक भी हो चुके है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE : 45th FIDE Chess Olympiad चैंपियनों से ख़ास बातचीत
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!