कोरोना: रूस में 24 घंटे में मिले 16 हजार से ज्यादा संक्रमित, ब्यूनस आयर्स में चल रही दूसरी लहर

Published : Oct 21, 2020, 03:22 AM IST
कोरोना: रूस में 24 घंटे में मिले 16 हजार से ज्यादा संक्रमित, ब्यूनस आयर्स में चल रही दूसरी लहर

सार

दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4.09 करोड़ के पार हो गया है। इनमें से अब तक करीब 3 करोड़ 5 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक, अब तक पुरी दुनिया में इस वायरस से 11.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

एशियानेट डेस्क. दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4.09 करोड़ के पार हो गया है। इनमें से अब तक करीब 3 करोड़ 5 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक, अब तक पुरी दुनिया में इस वायरस से 11.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

मंगलवार को रूस में पहली बार बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले 16 हजार से ज्यादा मिले हैं। मंगलवार को 16,319 मरीज नए मिले और इस दौरान 269 लोगों की जान चली गई। रूस की राजधानी मॉस्को में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। 21 अक्टूबर से मॉस्को रीजन के आसपास म्यूजियम, एग्जिबिशन और पब्लिक इवेंट्स पर बैन लगा दिया गया है। शुक्रवार से बिना मास्क और ग्लब्स के लोग मॉस्को की मेट्रो में आवाजाही नहीं कर सकेंगे। रूस में अबतक 14.31 लाख कोरोना मामले सामने आ चुके हैं और करीब 24,635 मौतें हो चुकी हैं।

अर्जेंटीना पांचवा देश जहां 10 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए

इसके अलावा अर्जेंटीना दुनिया का पांचवा ऐसा देश बन गया है, जहां संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। अर्जेंटीना के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटों में देश में 12,982 मामले मिले हैं और इसी दौरान करीब 451 लोगों की जान चली गईं। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 10 लाख 2 हजार 662 हो गई है और 26,716 मौतें हो चुकी हैं।

ब्यूनस आयर्स में लग सकते हैं नए प्रतिबंध

ब्यूनस आयर्स में बुधवार को लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान सरकार द्वारा नए प्रतिबंधों पर विचार किया जा सकता है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख से ज्यादा हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर साफ किया कि फिलहाल देश में संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है और इससे निपटने के लिए आपातकालीन उपाय किए जाएंगे। सोमवार को देश में करीब 13 हजार नए संक्रमित मिले। इस दौरान 451 मरीजों की मौत भी हो गई।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Strait of Hormuz Reopens: दुनिया की ‘तेल लाइफलाइन’ खुली! ईरान के ऐलान से मिडिल ईस्ट में बड़ा बदलाव
अजीब नाम बना मुसीबत! 19 साल के युवक ने मां-बाप पर ठोका केस, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान