कोरोना: लंदन में धारा 144 के साथ फिर लगा नाइट कर्फ्यू , रेस्तरां और बार में रात 10 बजे बाद पाबंदी

Published : Oct 15, 2020, 09:01 PM ISTUpdated : Oct 15, 2020, 09:02 PM IST
कोरोना: लंदन में धारा 144 के साथ फिर लगा नाइट कर्फ्यू , रेस्तरां और बार में रात 10 बजे बाद पाबंदी

सार

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच ब्रिटेन के लंदन में गुरूवार से नाइट कर्फ्यू के साथ कईं पाबंदियां लगा दी गईं हैं। रात 10 बजे से शहर में नाइट कर्फ्यू और धारा 144 भी लागू रहेगी। इसके साथ ही लोग अब एक - दूसरे के घर नहीं जा सकेंगे। 6 लोगों से ज्यादा एक स्थान पर नहीं मिल सकेंगे। यहां तक ही अब लंदन में रात 10 बजे तक सभी रेस्तरां और बार भी बंद कर दिए जाएंगे।

लंदन. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच ब्रिटेन के लंदन में गुरूवार से नाइट कर्फ्यू के साथ कईं पाबंदियां लगा दी गईं हैं। लंदन में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए अलग-अलग घरों के लोगों को किसी एक के घर के अंदर जाने और मिलने पर रोक लगाने वाले नए प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। दरअसल, लंदन के मेयर (महापौर) सादिक खान ने एक दिन पहले ही इसकी चेतावनी दी थी।

बता दें कि बुधवार से लंदन में इसको लेकर स्थानीय स्तर पर नई त्रि-स्तरीय प्रणाली के तहत अलर्ट जारी कर दिया गया था। अलर्ट के मुताबिक, अब रात 10 बजे से शहर में नाइट कर्फ्यू और धारा 144 भी लागू रहेगी। इसके साथ ही लोग अब एक - दूसरे के घर नहीं जा सकेंगे। 6 लोगों से ज्यादा एक स्थान पर नहीं मिल सकेंगे। यहां तक ही अब लंदन में रात 10 बजे तक सभी रेस्तरां और बार भी बंद कर दिए जाएंगे।

बीते सोमवार हुई थी मेयर की चर्चा

मेयर के एक प्रवक्ता के मुताबिक, कोरोना वायरस अब लंदन के हर कोने में बहुत तेजी से फैल रहा है। नए संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेयर ने बीते सोमवार को ही राजधानी में स्थानीय नेताओं के साथ नए अलर्ट सिस्टम पर चर्चा की थी। चर्चा के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अगर मौजूदा स्तर पर संक्रमण की संख्या बढ़ती रही तो जल्द ही और प्रतिबंधों की आवश्यकता होगी। 

सलाहकारों से जारी रहेगी बातचीत

प्रवक्ता ने कहा, "लंदन के नेताओं, वैज्ञानिक सलाहकारों और सरकार के साथ चर्चाएं आने वाले दिनों में जारी रहेंगी और मेयर लंदनवासियों के साथ जितना संभव हो सके उतना स्पष्ट करेंगे कि आने वाले दिनों में क्या अपेक्षा की जा सकती है।

तेजी से बढ़ने लगे मामले

नॉटिंघम में इंग्लैंड में कोविड-19 की दर सबसे ज्यादा है। यहां 7 दिनों में 9 अक्तूबर तक प्रति 100,000 में 843 नए मामले सामने आए हैं। चेशायर वेस्ट और चेस्टर में 167 मामले मिले हैं और चेशायर पूर्व में 146 मामले। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India Warns Pakistan: UN में भारत की 3 'रेड लाइन्स' क्या हैं? कौन सी गलती पाकिस्तान को पड़ेगी भारी?
Satellite Internet: मुकेश अंबानी का सैटेलाइट इंटरनेट प्लान, एलन मस्क की स्टारलिंक को मिलेगी टक्कर?