दुनिया में कोरोनाःUS में 24 घंटे में 2500 मौतें, 32 हजार नए केस; WHO बोला-मांस का व्यापार प्रतिबंधित करें

दुनिया भर के 210 देशों में कोरोना से अबतक 1 लाख 54 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 22 लाख 50 हजार लोग संक्रमित हैं। WHO ने कहा कि हामारी के कारण सभी देशों को वन्यजीवों के मांस के व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए। इन बाजारों में ज्यादातर जगहों पर स्वच्छता का अभाव होता है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 18, 2020 4:20 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अबतक 1 लाख 54 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दुनिया भर के 210 देशों में कोरोना से 22 लाख 50 हजार लोग संक्रमित हैं। हालांकि पांच लाख 71 हजार 577 लोग ठीक भी हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनम गेब्रेसिएसस ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के कारण सभी देशों को वन्यजीवों के मांस के व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए। इन बाजारों में ज्यादातर जगहों पर स्वच्छता का अभाव होता है। कोरोना के संक्रमण से अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा 37 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि चीन में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 नए मरीज भी सामने आए हैं। 

नए वायरस 70% जानवरों से आए हैंः WHO 

Latest Videos

WHO के प्रमुख एडहॉनम गेब्रेसिएसस ने कहा- वेट मार्केट (मांस बाजार) तभी दोबारा खोले जाने चाहिए, जब यहां पूरी तरह फूड सेफ्टी और स्वच्छता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा- नए वायरस 70% जानवरों से आए हैं। फिलहाल, हम जानवरों से इंसान में संक्रमण को और बेहतर तरीके से रोकने और समझने की कोशिश में लगे हैं।

अमेरिका में  24 घंटे में 2,535 मौतें

अमेरिका में हर दिन होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होता नहीं दिख रहा है। अमेरिका में अब तक 37 हजार 158 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां शुक्रवार को 2,535 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जबकि 32 हजार 165 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 7 लाख 10 हजार से अधिक है। प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा- देश में आठ करोड़ लोगों को राहत राशि मिल चुकी है। प्रशासन किसानों को 19 अरब डॉलर की सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने किसान सहायता पैकेज के बारे में बताया कि किसानों को 16 अरब डालर का सीधे भुगतान किया जाएगा और भोजन वितरण के लिए तीन अरब डॉलर का इस्तेमाल किया जाएगा।

न्यूयॉर्क राज्य में अब फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यह खास तौर पर उन स्थानों पर जरूरी होगा जहां लोग छह फीट की दूरी नहीं रख सकते। इस हफ्ते अब तक 41 हजार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। यानी हर रोज करीब आठ हजार मरीज। दो साल से ऊपर के सभी लोगों को अब मास्क पहनना जरूरी होगा। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रूयू क्यूमो और ट्रम्प के बीच जुबानी जंग जारी है। क्यूमो के रोज प्रेस ब्रीफिंग पर ट्रम्प ने तंज कसा। कहा, “रोज मीडिया को ब्रीफिंग करना बुरा नहीं है लेकिन बेहतर होता अगर कूमो बोलने से ज्यादा अपने काम पर ध्यान देते।”

ब्रिटेन में अब तक 14 हजार मौतें, वैक्सीन बनाने के लिए टास्कफोर्स गठित

ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 14 हजार 576 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख आठ हजार 692 संक्रमित हैं। व्यापार सचिव आलोक शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने जल्द से जल्द टीका बनाने के लिए एक खास टास्कफोर्स का गठन किया है। सरकार महामारी को रोकने के लिए सही दिशआ में काम कर रही है। 

इटली में अब तक 22 हजार मौतें 

कोरोना के संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित इटली में मरने वालों की संख्या 22 हजार के पार पहुंच गई है। इटली में अब तक 1 लाख 72 हजार लोग संक्रमित हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 3493 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 575 लोगों की मौत हुई है।  

Share this article
click me!

Latest Videos

CM Atishi के पहले ही आदेश पर एलजी ने दिया झटका, आखिर क्यों लौटा दी फाइल
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts