Omicron खतरे के बीच एक नए वेरिएंट 'Deltacron' की हुई पहचान, वैज्ञानिकों ने कहा- इससे घबराने की जरूरत नहीं

Published : Jan 09, 2022, 09:15 PM IST
Omicron खतरे के बीच एक नए वेरिएंट 'Deltacron' की हुई पहचान, वैज्ञानिकों ने कहा- इससे घबराने की जरूरत नहीं

सार

ओमीक्रोन के खतरे के बीच साइप्रस में कोरोना के एक और वेरिएंट मिला है. इस वेरिएंट का नाम  ‘डेल्टाक्रॉन’ (Deltacron) है। इसे ओमिक्रॉन और डेल्टा का मिश्रित रूप कहा जा रहा है। 

निकोसिया :  दुनिया कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron variant) से जूझ रही है। इसी बीच साइप्रस में कोरोना का एक और नए वेरिएंट मिला है। इस वेरिएंट का नाम  ‘डेल्टाक्रॉन’ (Deltacron) है। इसे ओमीक्रोन और डेल्टा वेरिएंट का मिश्रित रूप कहा जा रहा है। इसका जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के समान है,

डेल्टाक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं
डेल्टाक्रॉन में ओमीक्रोन कुछ म्यूटेशन पाए गये हैं। डेल्टाक्रॉन को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। साइप्रस में लिए गए 25 सैंपल में ओमिक्रोन के 10 म्यूटेशन पाए गए हैं। यरूशलम पोस्ट ने साइप्रस मेल का हवाला देते हुए बताया कि इन सैंपल में से 11 ऐसे लोगों के थे, जो वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जबकि 14 सैंपल सामान्य आबादी से लिए गए थे।

ओमिक्रॉन और डेल्टा का मिश्रित रुप है डेल्टाक्रॉन
साइप्रस विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी और मॉलिक्यूलर वायरोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ. लियोनडिओस कोस्त्रिकिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच म्यूटेशन की फ्रीक्वेंसी अधिक थी और यह नए वेरिएंट और अस्पताल में भर्ती होने के बीच संबंध की इशारा करता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस नए वेरिएंट का जेनेटिक बैकग्राउंड डेल्टा के ही समान है। इसके साथ ही इसमें ओमिक्रोन के कुछ म्यूटेशन पाए गए हैं। साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री मिखलिस हदीपेंटेलस का कहना है कि  नया वेरिएंट को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

पूरी दुनिया ओमाीक्रोन वेरिएंट से जूझ रही
इस समय भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से जुझ रही है।  भारत में आज कोरोना के डेढ़ लाख मामले सामने आए हैं।  ओमीक्रोन वेरिएंट का पहला मामला नवंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। इसके बाद पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है।   

यह भी पढ़ें- Omicron खतरे के बीच एक नए वेरिएंट IHU की पहचान, France में कम से कम 12 लोग हुए संक्रमित

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?