Diwali 2021: दुनियाभर में दिवाली की धूम, अमेरिकी राष्ट्रपति समेत विश्व के बड़े नेता बोले - हैप्पी दिवाली

Published : Nov 04, 2021, 09:45 PM IST
Diwali 2021: दुनियाभर में दिवाली की धूम, अमेरिकी राष्ट्रपति समेत विश्व के बड़े नेता बोले - हैप्पी दिवाली

सार

दुनियाभर के नेताओं ने भारतवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इनमें इजरायली प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई नेता शामिल हैं। नफ्टाली बेनेट ने तो हिंदी में ट्वीट कर भारतीय लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

वाशिंगटन : रोशनी का त्योहार दिवाली (diwali 2021) दुनियाभर में मनाया जा रहा है। अमेरिका (america) के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (World Trade Center) से लेकर कई इमारतों पर सजावट देखी जा रही है। न्यूयॉर्क (New York) शहर में पहली बार दिवाली थीम वाले एनिमेशन से वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी प्रदर्शित की गई, जिसे दर्शकों ने हडसन नदी के दोनों किनारों पर देखा। इस मौके पर विश्व के प्रमुख नेताओं ने बधाई दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने भी दिवाली मनाया। उन्होंने इस त्योहार को लेकर एक संदेश दिया, जिसमें कहा कि दिवाली का प्रकाश हमें याद दिलाए कि अंधकार से ज्ञान, ज्ञान और सच्चाई है। विभाजन से, एकता, निराशा से, आशा से अमेरिका और दुनियाभर में मनाए जाने वाले हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्धों को पीपुल्स हाउस से आपको दिवाली की शुभकामनाएं।

 

कमला हैरिष ने दी बधाई
अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (kamala harris) ने कहा कि अमेरिका और दुनियाभर में रोशनी का त्योहार मना रहे सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं। इस साल दिवाली विनाशकारी महामारी के बीच और भी गहरे अर्थ के साथ आ रही है। ये हॉलीडे हमें हमारे देश के सबसे पवित्र मूल्यों की याद दिलाती है।

 

ब्रिटेन से भी शुभकामना संदेश
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जानसन (boris johnson) ने नमस्ते कहकर भारतीयों को शुभकामना संदेश की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम सभी के कठिन समय के बाद मुझे आशा है कि यह दिवाली और बंदी छोर दिवस वास्तव में विशेष है। वर्ष का यह समय परिवार और दोस्तों के साथ मिलने का है। जब हम पिछले नवंबर के बारे में सोचते हैं तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।

 

इजरायली पीएम ने हिंदी में दी बधाई
इजरायली पीएम नफ्टाली बेनेट (Naftali Bennett) ने हिंदी में भारतीयों को दीपावली की बधाई दी है। बेनेट ने ट्वीट किया है-मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी को दीवाली की शुभकामनाएं। साथ ही भारत और दुनिया में दीवाली का त्योहार मना रहे सभी लोगों को शुभकामनाएं।

 

इसे भी पढ़ें-दिल्ली की दिवाली : त्यागराज स्टेडियम में सीएम अरविंद केजरीवाल ने की पूजा, पत्नी समेत कैबिनेट रहा शामिल..

इसे भी पढ़ें-दिवाली पर दिल मिले: रोशनी के पर्व पर बॉर्डर पर घुली मिठास,BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स ने दीं मिठाइयां-शुभकामनाएं

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

13 लोगों के हत्यारे को पीड़ित के 13 वर्षीय रिश्तेदार ने 80 हजार लोगों के सामने दी फांसी
दिल्ली में पुतिन का पावर शो! मोदी-पुतिन मुलाकात में क्या हुआ? देखिए अंदर की शानदार तस्वीरें