क्या है AR-15 राइफल जिससे डोनाल्ड ट्रम्प पर चली गोली, अमेरिका में कई बार खेल चुका है खून की होली

Published : Jul 15, 2024, 03:46 PM ISTUpdated : Jul 15, 2024, 03:50 PM IST
AR 15 Assault Rifle

सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हमला करने के लिए शूटर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने AR-15 असॉल्ट राइफल इस्तेमाल किया। इसे अमेरिका का सबसे लोकप्रिय और खतरनाक हथियार माना जाता है। 

नई दिल्ली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump shooting) पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में शनिवार को गोली चली। गोली उनके कान को चीरते हुए निकल गई। यह हमला 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने की। उसने AR-15 असॉल्ट राइफल से गोली चलाई।

AR-15 राइफल को अमेरिका का सबसे लोकप्रिय और खतरनाक हथियार माना जाता है। अमेरिका में आम लोगों को भी बेहद आसानी से हथियार खरीदने की छूट है। बहुत से लोग AR-15 राइफल खरीदते हैं। इस राइफल से अमेरिका में कई बार खून की होली खेली गई है। इसने मास शूटिंग की कई घटनाओं में दर्जनों लोगों की हत्या की गई है।

AR-15 राइफल क्या है?

AR-15 एक सेमी- ऑटोमैटिक सेल्फ लोडिंग राइफल है। इसे पहली बार 1950 के दशक के मध्य में बनाया गया था। मूल रूप से दशकों पहले इसका प्रचार खेल या शिकार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली राइफल के रूप में किया गया था। अब इसकी पहचान बड़े पैमाने पर सामूहिक गोलीबारी से जुड़ गई है। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार अमेरिका में हुई 17 सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी में से कम से कम 10 में बंदूकधारी ने AR-15-स्टाइल राइफल का इस्तेमाल किया था।

AR-15 राइफल इतना लोकप्रिय क्यों है?

AR-15 अमेरिका में बंदूक मालिकों का मुख्य हथियार बन गया है। अनुमानों के अनुसार पूरे अमेरिका में इन राइफलों की संख्या लगभग 2 करोड़ है। इस राइफल को चलना आसान होता है। इसकी कीमत आमतौर पर 400 डॉलर के आसपास है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर खेल प्रतियोगिताओं और शिकार के लिए किया जाता है। फायरआर्म इंडस्ट्री ट्रेड एसोसिएशन के अनुसार AR का मतलब ArmaLite है। यह वह कंपनी है जिसने इसे 1950 के दशक में बनाया था।

मास शूटिंग की इन बड़ी घटनाओं में हुआ था AR-15 राइफल का इस्तेमाल

टेक्सास एलिमेंट्री स्कूल मास शूटिंग- मई 2022 में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में एक किशोर बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी। इसके चलते उन्नीस छोटे बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई थी। किशोर सल्वाडोर रामोस ने 18 साल की उम्र में दो एआर-15 राइफलें खरीदी थीं।

कोलोराडो थियेटर शूटिंग- 2012 में कोलोराडो के एक थियेटर में मास शूटिंग हुई थी। इस घटना में 12 लोग मारे गए थे। शूटर जेम्स होम्स ने चार बंदूकें खरीदी थीं। उसने एक टिकट खरीदा और गोलीबारी शुरू करने से पहले कुछ समय के लिए लोगों के साथ फिल्म देखी थी।

यह भी पढ़ें- जानें क्यों बची डोनाल्ड ट्रम्प की जान, कुछ सेकंड पहले नहीं घुमाते सिर तो खोपड़ी के पार चली गई होती गोली

जैक्सनविले शूटिंग - 2023 में फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक डॉलर जनरल स्टोर में 21 साल के युवक ने तीन अश्वेत लोगों की हत्या कर दी थी। शूटर रयान क्रिस्टोफर पाल्मेटर ने खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी भी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Donald Trump shooting: क्या है यूएस सीक्रेट सर्विस, क्या है काम, ट्रम्प पर हमले के बाद क्यों उठ रहे सवाल?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ऑस्ट्रेलिया: त्योहार मना रहे यहूदियों पर अंधाधुंध फायरिंग, समंदर किनारे बिछ गईं लाशें
PM Modi Jordan Visit: आखिर क्यों ऐतिहासिक मानी जा रही है PM मोदी की ये जॉर्डन यात्रा?