कर्ज लेकर 'घी पीने' का दुनिया में सबसे बड़ा उदाहरण बना श्रीलंका, ब्याज तक देने को पैसा नहीं, जोड़ लिए हाथ

आर्थिक संकट(economic crisis in sri lanka) की चपेट में आया श्रीलंका दिवालिया(defaulter) होने के कगार पर पहुंच गया है। श्रीलंका ने कुल कर्ज का 47% दूसरे देशों से ले रखा है। इसमें सबसे अधिक 15% चीन से ले रखा है। श्रीलंका ने कहा है कि फिलहाल वो किसी भी देश का पैसा चुकाने की हालत में नहीं है।

Amitabh Budholiya | Published : Apr 12, 2022 8:57 AM IST / Updated: Apr 12 2022, 02:31 PM IST

कोलंबो. भारत में एक कहावत काफी प्रचलित है-'कर्ज लेकर घी पीना!' लेकिन अकसर कर्ज का घी हाजमा खराब कर देता है। हेल्थ बिगाड़ देता है। श्रीलंका के साथ ही ऐसा ही हुआ। आर्थिक संकट(economic crisis in sri lanka) की चपेट में आया श्रीलंका दिवालिया(defaulter) होने के कगार पर पहुंच गया है। श्रीलंका ने कुल कर्ज का 47% दूसरे देशों से ले रखा है। इसमें सबसे अधिक 15% चीन से ले रखा है। श्रीलंका ने कहा है कि फिलहाल वो किसी भी देश का पैसा चुकाने की हालत में नहीं है। राजपक्षे परिवार पर देश को लूटने का आरोप लग रहा है। विपक्ष कह रहा है कि 2004 से 2014 तक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 19 अरब अमेरिकी डॉलर का गबन किया है।

यह भी पढ़ें-हनीमून पर जाना था इस श्रीलंकाई कपल को, लेकिन आखिरी समय में प्लानिंग में आया जबर्दस्त ट्विस्ट

Latest Videos

कर्ज चुकाने से खड़े किए हाथ
इस समय श्रीलंका पर दूसरे देशों का कर्ज (total external date) 5,100 करोड़ डॉलर का है। श्रीलंका ने सभी देशों से कहा है कि कुछ समय तक वो किसी भी देश का कर्ज नहीं चुका पाएगा। यानी यह स्थिति उसे दिवालिया होने की ओर ले जा रही है। श्रीलंका जिस इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड(IMF) से उम्मीद पाले बैठा था, उससे भी निराशा लगी है। यानी IMF से उसे बेलआउट पैकेज नहीं मिला है। श्रीलंका के ट्रेजेरी सेक्रेट्री महिंद्रा सिरीवर्दने ने मंगलवार के यह जानकारी दी। लिहाजा श्रीलंका के वित्त मंत्रालय ने दूसरे देशों से साफ कहा है कि उस पर भी जो ब्याज है, उसके लिए इंतजार करना होगा। या श्रीलंकाई रुपए में पेमेंट स्वीकारना होगा। श्रीलंका पर पिछले साल 3,500 करोड़ डॉलर का कर्ज था। सालभर में यह बढ़कर 1,600 करोड़ डॉलर हो गया है। श्रीलंका के ऊपर 47 प्रतिशत कर्ज है। इसमें चीन का 15 प्रतिशत, एशियन डेवलपेंट बैंक का 13 प्रतिशत, वर्ल्ड बैंक क 10 प्रतिशत, जापान का 10 प्रतिशत और भारत का 2 प्रतिशत।

यह भी पढ़ें-3 बार मौत के मुंह से बची महिला ने रोते हुए सुनाई गाय की दु:खद कहानी, जानें यूक्रेन में क्या हुआ उसके साथ?

श्रीलंका को चाहिए बड़ी आर्थिक मदद
श्रीलंका के फाइनेंस मिनिस्टर अली सबरी (Ali Sabry) पहले ही कह चुके हैं कि फ्यूल और दवाइयों की सप्लाई को सुचारू करने और आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने श्रीलंका को अगले 6 महीने में करीब 3 बिलियन डॉलर की जरूरत है। हालांकि वो कैसे अरेंज होगा, किसी को नहीं मालूम। बता दें कि महंगाई ने श्रीलंका की हालत खस्ता कर दी है। देशभर में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे(President Gotabaya Rajapaksa) के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-जेलेंस्की ने खुद 2200 यूक्रेनी युवकों को गिरफ्तार किया, रूसी सैनिकों से लड़ने की जगह पीठ दिखा भाग रहे थे कायर!

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts