Russia Ukraine War: 12 साल के वुडवर्क स्टार ने अनूठे तरीके से बच्चों की हेल्प के लिए जुटाई बड़ी रकम

Published : Apr 18, 2022, 11:30 AM ISTUpdated : Apr 18, 2022, 11:32 AM IST
 Russia Ukraine War: 12 साल के वुडवर्क स्टार ने अनूठे तरीके से बच्चों की हेल्प के लिए जुटाई बड़ी रकम

सार

यह हैं कुम्ब्रिया के रहने वाले 12 वर्षीय गेब्रियल क्लार्क। ये वुडवर्क स्टार हैं। यानी लगड़ी से कई सुंदर चीजें बनाते हैं। इन्होंने यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए लकड़ी का एक कटोरा(handmade bowl) तैयार किया और उसके जरिये बड़ी रकम जुटा ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ा युद्ध (Russia Ukraine War) 18 अप्रैल को 54वें दिन में प्रवेश कर गया। 

वर्ल्ड न्यूज. यह हैं कुम्ब्रिया, यूक्रेन(Cumbria) के रहने वाले 12 साल के वुडवर्क स्टार(Woodwork star) गेब्रियल क्लार्क(Gabriel Clark), जिन्होंने एक हैंडमेड कटोरे(handmade bowl) के जरिये £ 220,000 से अधिक फंड जुटाया है। सेव द चिल्ड्रन के अनुसार सात सप्ताह पहले संघर्ष बढ़ने के बाद से यूक्रेन में 7.5 मिलियन बच्चों में से लगभग दो-तिहाई अपने घरों से भाग गए हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ा युद्ध (Russia Ukraine War) 18 अप्रैल को 54वें दिन में प्रवेश कर गया। आगे पढ़िए कुछ अन्य अपडेट...

कई ऐतिहासिक इमारतें ध्वस्त
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने चेर्निहाइव की ऐतिहासिक इमारतों में से एक के अवशेष की एक तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि रूसी हमले में जिस जगह पांच मीटर का गड्ढा बन गया है, वहां कभी पुस्तकालय खड़ा था। मंत्रालय ने दावा किया कि रूस के 500 किलोग्राम के बम से इसे नष्ट कर दिया गया। रूस की घेराबंदी वाला बंदरगाह शहर मारियुपोल पूरी तरह तबाह होने की स्थिति पहुंच गया है।

यूक्रेन का दावा है कि उसने 20 से अधिक रूसी सैनिक मारे
 इधर, राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पुष्टि की है कि खार्किव में एक बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के पूर्वी शहर ज़ोलोट में गोलाबारी में दो लोग मारे गए हैं और चार घायल हो गए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन ने 20,300 रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है।

250 बच्चे मारे गए
रूस से युद्ध में यूक्रेन में 205 बच्चे मारे गए हैं। यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय( Prosecutor General’s Office) ने 18 अप्रैल को बताया कि 362 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। वास्तविक आंकड़े अधिक हो सकते हैं, क्योंकि इसमें उन क्षेत्रों के बच्चों के हताहत होने की संख्या शामिल नहीं है, जहां अभी युद्ध चल रहा है या 
रूस का अस्थायी रूप से कब्जा है।

खेरसॉन में घुसने की कोशिश
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूसी सेना खेरसॉन में घुसने की कोशिश कर रही है। अपने नवीनतम अपडेट में, विभाग ने कहा कि रूस की 87 बटालियन ग्रुप यूक्रेन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें-
ये यंग लेडी चाहती थी कि उसका सैनिक पति यूक्रेनी औरतों से रेप करे, 30 सेकंड का चौंकाने वाला ऑडियो वायरल
ज़ेलेंस्की ने बताया फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल क्यों यूक्रेन युद्ध में नरसंहार शब्द का नहीं कर रहे प्रयोग?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ