
UK census report 2021: इंग्लैंड और वेल्स में ताजा जनगणना आंकड़ों की मानें तो मुस्लिमों और हिंदुओं की आबादी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ईसाई आबादी अबतक के इतिहास में सबसे कम हो गई है। देश में ईसाई आबादी में 13 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। किसी भी धर्म को न मानने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
ईसाईयों की संख्या घट गई...
ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) ने मंगलवार को जनगणना का डेटा जारी किया। 2021 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक 46 प्रतिशत से अधिक ईसाई जनसंख्या है। जबकि यह जनसंख्या 2011 में हुए जनगणना में 59.3 प्रतिशत था। इंग्लैंड और वेल्स की जनगणना में पहली बार आधी से भी कम आबादी यानी 46.2 प्रतिशत लोगों ने खुद को ईसाई बताया है। यह संख्या करीब 27.5 मिलियन है। जबकि 2011 में 59.3 प्रतिशत यानी 33.3 मिलियन लोग ईसाई थे। आंकड़ों पर गौर करें तो 13.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
कोई धर्म नहीं मानने वालों में बढ़ोत्तरी
सर्वे के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स में कोई धर्म नहीं मानने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जनगणना सर्वे के अनुसार कोई धर्म नहीं मानने वाली आबादी यहां दूसरे नंबर पर है। इनकी संख्या करीब 37.2 प्रतिशत है। जबकि यह जनसंख्या 2011 के जनगणना में महज 25.2 प्रतिशत थी।
मुस्लिम जनसंख्या हिंदू जनसंख्या से तेजी से बढ़ी
इंग्लैंड और वेल्स में मुस्लिम आबादी हिंदुओं की संख्या से तेजी से बढ़ी है। 2021 के जनगणना के अनुसार मुस्लिमों की जनसंख्या यहां 6.5 प्रतिशत है जोकि करीब 3.9 मिलियन है। जबकि 2011 के सर्वे में यह जनसंख्या 4.9 प्रतिशत थी जोकि करीब 2.7 मिलियन थी। मुस्लिम आबादी में करीब 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो हिंदू आबादी इस बार के जनगणना में 1.7 प्रतिशत दर्ज किया गया है जोकि करीब एक मिलियन है। जबकि 2011 में हिंदुओं की आबादी करीब 1.5 प्रतिशत था जोकि करीब 8 लाख 18 हजार के करीब थें।
सिख, बौद्ध और यहूदी की जनसंख्या में मामूली वृद्धि
इंग्लैंड और वेल्स में सिख समाज के करीब 4 लाख 23 हजार लोग 2011 में रहते थे। यह करीब 0.8 प्रतिशत कुल आबादी का था। इस बार मामूली वृद्धि होकर यह संख्या 0.9 प्रतिशत हो गई है। सिख आबादी 2021 में करीब 5 लाख 24 हजार के आसपास दर्ज की गई है। इसी तरह बौद्धों की जनसंख्या 2011 में 0.4 प्रतिशत यानी 249,000 थी जोकि 2021 में 0.5 प्रतिशत हो गई। यानी बौद्ध आबादी 273,000 हो गई है। यहूदी समाज भी यहां करीब 0.5 प्रतिशत निवास करता है।
यह भी पढ़ें:
महाराष्ट्र और कर्नाटक का एक-दूसरे के गांवों पर दावा से बढ़ा विवाद, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।