पाकिस्तान में आपातकाल लगाने वाले मुशर्रफ गंभीर बीमारियों की चपेट में, इलाज के लिए फिर अस्पताल में हुए भर्ती

Published : Dec 03, 2019, 09:53 AM ISTUpdated : Dec 03, 2019, 10:42 AM IST
पाकिस्तान में आपातकाल लगाने वाले मुशर्रफ गंभीर बीमारियों की चपेट में, इलाज के लिए फिर अस्पताल में हुए भर्ती

सार

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को सोमवार को दुबई के एक अस्पताल में गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते भर्ती कराया गया है।मुशर्रफ को दिल की बीमारी है और वह ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं।

दुबई. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को सोमवार को दुबई के एक अस्पताल में गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मुशर्रफ को दिल की बीमारी है और वह ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। 2016 से मुशर्रफआत्मारोपित निर्वासन के तहत दुबई में इलाज के नाम पर रह रहे हैं और तब से वह अपने देश वापस नहीं गए हैं। उनके खिलाफ पाकिस्तान में राजद्रोह का मामला चल रहा है और एजेंसियां उनके स्वदेश लौटने का इंतजार कर रही हैं।

पिछले महीने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने विशेष अदालत को इस मामले में अपना फैसला सुनाने से रोक दिया था। विशेष अदालत ने तीन नवंबर 2007 को आपाताकाल की घोषणा के मामले में मुशर्रफ के खिलाफ दायर मामले में 19 नवंबर को सुनवाई पूरी कर ली थी। अदालत को 28 नवंबर को इस मामले में फैसला देना था।

मिल सकता है मृत्युदंड

कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पेश किए गए तथ्य और तर्कों के आधार पर यदि मुशर्रफ दोषी पाए गए तो उन्हें मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है। डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने विशेष अदालत को मुशर्रफ के खिलाफ दायर इस मामले में फैसला सुनाने से रोक दिया है। पाकिस्तानी सरकार ने सोमवार को एक याचिका दायर की थी, जिसमें विशेष अदालत को 28 नवंबर को फैसला सुनाने से रोकने की अपील की गई थी।

नवाज सरकार ने दायर की था याचिका 

यह मामला तत्कालीन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सरकार में दायर किया गया था। उनके खिलाफ 2013 में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। 31 मार्च 2014 को मुशर्रफ को आरोपी घोषित किया गया और उसी साल सितंबर अभियोजन ने विशेष अदालत में उनके खिलाफ सभी सबूत पेश किए।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Banned Items in UAE: खसखस से लेकर खिलौना गन तक, ये चीजें ले जाना पड़ सकता है महंगा
ब्लैक सी में 13 भारतीयों पर मंडराया खतरा! आखिर MV AMIR1 पर क्या हुआ, भारत ने क्या किया?