
Fire in Russian cafe: रूस के कैफे में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। सिगरेट जलाने वाली गन से लगी इस आग से काफी नुकसान का अंदेशा है। इस आग की वजह से आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जब कैफे में आग लगने के बाद रेस्क्यू टीम ने 250 से अधिक लोगों को बचाया है। आगलगी की यह घटना रूस के कोस्त्रोमा शहर की है। कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई सितनिकोव ने कहा कि आग में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
पांच घंटे में आग पर काबू पाया
रेस्क्यू टीम ने कैफे में लगी आग को करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू में पाया। टीम ने कैफे में फंसे करीब 250 लोगों को बचाकर बाहर निकाला है। आग की वजह से कैफे की छत पूरी तरह से ढह गई। इस वजह से आग करीब 37 हजार वर्गफीट से अधिक एरिया में फैल गई। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने आसपास के रिहायशी क्षेत्रों से लोगों को अलर्ट मोड में बाहर निकाल दिया।
आग लगने के पहले हुआ था विवाद
जांच दल ने बताया कि कैफे में आग लगने के पहले कुछ विवाद भी हुआ था। लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि आगलगी के पीछे विवाद वजह है या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, किसी व्यक्ति के द्वारा एक फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने के बाद कैफे में शनिवार को तड़के आग लग गई। रूसी राज्य समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि आग लगने से कुछ समय पहले कैफे में एक विवाद हुआ था। लेकिन यह अभी साफ नहीं हो सका है कि फ्लेयर गन का उस विवाद से कोई लेना देना है या नहीं है। कैफे में आग की वजह के पीछे इस वजह की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने फायरिंग के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कैफे के संचालक को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
नदी किनारे बसा खूबसूरत शहर है कोस्त्रोमा
रूस का शहर कोस्त्रोमा, नदी किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है। इस शहर की मास्को से दूरी करीब 340 किलोमीटर की है। यह मास्को के उत्तर में है।
यह भी पढ़ें:
जानें क्यों कुख्यात गैंगेस्टर एजाज लकड़वाला मरे हुए मच्छरों को लेकर पहुंचा कोर्ट, बोला- योर ऑनर...
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।