फ्लोरिडा में अब 6 सप्ताह बाद महिलाएं नहीं करवा सकेंगी गर्भपात, गवर्नर ने बिल को दी मंजूरी, व्हाइट हाउस ने की आलोचना

Published : Apr 14, 2023, 04:05 PM ISTUpdated : Apr 14, 2023, 04:08 PM IST
abortions bill

सार

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस ने गुरुवार को गर्भपात से संबधित बिल को सहमति दे दी है। इसके साथ ही फ्लोरिडा में महिलाएं 6सप्ताह के बाद गर्भपात नहीं करवा सकेंगी। 

फ्लोरिडा: अमेरिका के फ्लोरिडा में अब महिलाएं 6 सप्ताह के बाद गर्भपात नहीं करवा सकेंगी। दरअसल, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस ने गुरुवार को गर्भपात से संबधित बिल को सहमति दे दी है। इसके साथ ही फ्लोरिडा में महिलाएं 6सप्ताह के बाद गर्भपात नहीं करवा सकती हैं। बता दें कि इस बिल को पिछले साल पास किया गया था। फ्लोरिडा की रिपब्लिकन-वर्चस्व वाली विधायिका ने 40 के मुकाबले 70 मतों के साथ इस बिल को पारित किया था। हालांकि, इस विधेयक की कड़ी आलोचनाए हुईं। व्हाइट हाउस ने इस विधेयक की निंदा की और इसे महिलाओं के लिए अनुचित बताया।

फ्लोरिडा में पेश किए गए बिल के मुताबिक महिलाएं 6 सप्ताह के बाद गर्भपात नहीं करा सकती हैं। हालांकि, बिल में उन महिलाओं को छूट दी गई है कि जो यौन उत्पीड़न का शिकार हो कर प्रेगनेंट हुई हो, ऐसी स्थिति में पीड़ित महिला केवल 15 दिन के अंदर ही गर्भपात करा सकती है।

व्हाइट हाउस की कड़ी आलोचना
व्हाइट हाउस ने इस बिल की कड़ी निंदा की हैऔर कहा कि यह बिल महिलाओं के मौलिक स्वतंत्रता के खिलाफ है। कई अमेरिका के नागरिक इस बिल से सहमत नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने गुरुवार को एक बयान में कह कि इस प्रतिबंध के कारण फ्लोरिडा की प्रजनन आयु वाली चार मिलियन महिलाएं प्रभावित होंगी,क्योंकि छह हफ्ते तक गर्भवती होने का पता चलना मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें- Pentagon Document Leak: 21 साल के इस लड़के की वजह से दुनिया के सामने शर्मिंदा हुआ अमेरिका

पिछले साल आया था बिल
फ्लोरिडा के रिपब्लिकन-वर्चस्व वाली विधायिका ने 40 के मुकाबले 70 मतों से इस बिल को पारित किया है। उल्लेखनीय है कि यह दूसरा मौका है, जब फ्लोरिडा ने गर्भपात की अवधि में कटौती की है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल 2022 में गर्वनर रॉन डीसांटिस ने फ्लोरिडा में गर्भपात करने के समय को कम किया था। उन्होंने अप्रैल में इसे 24 हफ्तों से घटाकर 15 सप्ताह कर दिया था।

क्या है लोगों की राय?
फ्लोरिडा में पेश किए गए इस कानून को लेकर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. एक धड़ा बिल का समर्थन कर रहा है, तो वहीं दूसरा ग्रुप इसकी आलोचना कर रहा है.बिल के समर्थकों का दावा है कि इससे मासूम बच्चों के जीवन की रक्षा होगी। वहीं, आलोचलोकतांत्रिक विपक्ष और गर्भपात के अधिकार के पक्ष में कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य को निजी फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे कई महिलाओं को जोखिम उठाना पड़ सकता है। गैर-लाभकारी सार्वजनिक धर्म अनुसंधान संस्थान के एक सर्वेक्षण के अनुसार, फ्लोरिडियन के चौंसठ प्रतिशत का मानना ​​है कि सभी या अधिकांश मामलों में गर्भपात की अनुमति दी जानी चाहिए।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?