कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी- भारत में लोकतंत्र पर हो रहा हमला, मेरे फोन की कराई गई जासूसी

Published : Mar 03, 2023, 09:08 AM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 12:55 PM IST
Rahul Gandhi

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में कहा है कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। मेरे फोन की जासूसी कराई गई। विपक्ष के बहुत से नेताओं के फोन में पेगासस पाया गया।

लंदन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपने लेक्चर के दौरान कहा कि भारत में लोकतंत्र के लिए जरूरी संस्थागत ढांचा को बाधित किया जा रहा है। लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला हो रहा है।

राहुल ने कहा, "भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हम लोकतंत्र को हमले से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार ने पेगासस का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं की जासूसी की। मेरे फोन में पेगासस पाया गया। विपक्ष के बहुत से नेताओं के फोन में पेगासस पाया गया। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने मुझसे कहा कि फोन पर बात करते वक्त सावधान रहें। फोन टेप किया जा रहा है।"

सरकार कर रही मीडिया और न्यायपालिका को नियंत्रित
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ताकत का इस्तेमाल कर मीडिया और न्यायपालिका को नियंत्रित कर रही है। जजों और पत्रकारों की निगरानी की जाती है और उन्हें डराया-धमकाया जाता है। अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों पर हमले हो रहे हैं। सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है।

विपक्षी नेताओं पर केस कर रही है सरकार
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी नेताओं पर केस कर रही है। विपक्ष पर लगातार दबाव डाला जा रहा है। भारतीय संविधान के अनुसार भारत राज्यों का संघ है। इस संघ को लेकर बातचीत की जरूरत है। जनता के मुद्दों की बात करने वाले विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जाता है।

यह भी पढ़ें- गैर लोकतांत्रिक दुनिया की कल्पना नहीं कर सकते..कैम्ब्रिज में राहुल गांधी ने दिया लेक्चर; जानें और क्या कहा?

यूके की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी एक सप्ताह की यूके यात्रा पर हैं। उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी और भारत-चीन संबंधों पर भाषण दिया है। वह इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) यूके चैप्टर के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे और लंदन में सप्ताहांत में आयोजित "भारतीय प्रवासी सम्मेलन" को भी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जर्मनी ने दे डाली ड्रैगन को चेतावनी, क्या है पूरा मामला?

भारत को बदनाम करना बन गई है राहुल गांधी की आदत: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी फिर एक बार विदेशी धरती पर रोने-धाने का काम कर रहे हैं। पेगासस कहीं और नहीं उनके दिल और दिमाग में बैठा हुआ है। दुनियाभर में नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान बढ़ा है। उनके नेतृत्व में दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा रहा है। यह आज विश्व के नेता कह रहे हैं। राहुल गांधी किसी और की नहीं तो कम से कम इटली की प्रधानमंत्री की तो सुन लेते। इटली की प्रधानमंत्री ने कहा है कि दुनियाभर में नरेंद्र मोदी को प्यार मिलता है। अनुराग ठाकुर ने कहा, " पेगासस पर राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना मोबाइल फोन जमा नहीं कराया था। जो नेता भ्रष्टाचार के चलते जमानत पर है उसके पास ऐसा क्या था छिपाने के लिए कि मोबाइल फोन जमा नहीं किया। राहुल गांधी की आदत बन गई है भारत को बदनाम करने की।"

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Netanyahu Viral Video: मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का मजाकिया अंदाज वायरल, क्यों दिखाईं अपनी उंगलियां?
क्या ईरान पर 'मजे' के लिए मिसाइल बरसा रहे ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ने छेड़ी एक नई बहस