
वर्ल्ड न्यूज। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है जिससे भारत का नाम भी रोशन हो रहा है। सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर के साथ बोइंग स्टारलाइनर बीते गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया है। 59 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री अपने सुनीता विलियम्स अपने पहले मिशन पर नए चालक दल वाले अंतरिक्ष यान का संचालन और परीक्षण करने वाली पहली महिला बन गई हैं। उनके मिशन कम्प्लीट करने के बाद स्पेस स्टेशन लौटने की खुशी और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले भगवद् गीता और गणपति की मूर्ति ले जा चुकीं
सुनीता विलियम्स इससे पहले अंतरिक्ष यात्रा के दौरान श्रीमद् भगवद गीता और भगवान गणेश की मूर्ति को साथ ले जा चुकी हैं। सुनीता के आईएसएस पर लौटने के दौरान वह बेहद उत्साहित होकर खुशी से नाचने लगी। अपने साथियों को पकड़कर भी वह मस्ती करते नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
सुनीता ने साथियों के शानदार स्वागत के लिए दिया धन्यवाद
किसी भी चीज को आगे बढ़ान का यही तरीका है। सुनीता विलियम्स ने अपनी आईएसएस लौटने पर अपने डांस पार्टी के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने साथियों की ओर से शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी टीम को परिवार की तरह बताते हुए कहा कि फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च करने के लगभग 26 घंटे के बाद बोइंग स्पेस क्राफ्ट को आईएसएस तक पहुंचाया जा सका।
वीडियो
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।