गोपीचंद थोटाकुरा ने अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनकर इतिहास रचा है। वह ब्लू ओरिजिन के अंतरिक्षयान में सवार हुए थे। 

नई दिल्ली। भारतीय मूल के उद्यमी और पायलट गोपीचंद थोटाकुरा पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वह अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन का हिस्सा थे। ब्लू ओरिजिन के इस मिशन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसमें थोटाकुरा को स्पेस में पहुंचने के बाद छोटा भारतीय झंडा दिखाते देखा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में अंतरिक्ष यान के चालक दल के सात सदस्यों को गुरुत्वाकर्षण बल की गैरमौजूदगी में तैरते दिखाया गया है। कैमरे के सामने आने पर थोटाकुरा ने एक छोटा पोस्टर दिखाया जिस पर लिखा था, "मैं अपने स्थायी ग्रह का एक इको हीरो हूं।" इसके बाद उन्होंने तिरंगा दिखाया।

View post on Instagram

उन्होंने कहा, "यह शानदार है। आपको इसे अपनी आंखों से देखना होगा। अंतरिक्ष में देखकर कैसा लगता है मैं इसे बयान नहीं कर सकता। हर किसी को अंतरिक्ष की यात्रा करनी चाहिए। पृथ्वी को दूसरी तरफ से देखना अच्छा था।"

यह भी पढ़ें- Explainer: जानें ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की सभी जरूरी बातें, क्या है वियतनाम जंग से नाता

19 मई को अंतरिक्ष यान ने भरी थी उड़ान

बता दें कि ब्लू ओरिजिन के इस अंतरिक्ष यान ने 19 मई को उड़ान भरी थी। यह इसकी सातवीं मानव अंतरिक्ष उड़ान थी। न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के लिए 25वीं उड़ान पूरी हुई है। ब्लू ओरिजिन की वेबसाइट के अनुसार अंतरिक्ष जाने वालों में गोपी थोटाकुरा के अलावा, मेसन एंजेल, सिल्वेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल स्कॉलर और पूर्व वायु सेना कप्तान एड ड्वाइट भी शामिल थे। एड ड्वाइट को 1961 में अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी चुना था, लेकिन उन्हें कभी उड़ान भरने का मौका नहीं दिया गया था। न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के तहत अब तक 37 लोगों को अंतरिक्ष में भेजा जा चुका है। 

यह भी पढ़ें- America Road Accident: US में सड़क हादसे शिकार हुए भारतीय मूल के छात्र, 3 की मौत 2 घायल, पुलिस ने बताया कैसे हुई दुर्घटना