अमेरिका में मृत मिला भारतीय छात्र श्रेयस रेड्डी, इस साल चौथी बार हुई ऐसी घटना

Published : Feb 02, 2024, 08:34 AM ISTUpdated : Feb 02, 2024, 08:36 AM IST
US Police

सार

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र मृत पाए गए हैं। मृतक की पहचान श्रेयस रेड्डी बेनिगर के रूप में हुई है। वह ओहियो के लिंडर स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ते थे। 

ओहियो। अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक श्रेयस रेड्डी बेनिगर ओहियो के लिंडर स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ते थे। उन्हें मृत पाया गया है। इस साल ऐसी चौथी घटना हुई है।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि बेनिगर की मौत की जांच की जा रही है। महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, "ओहियो में भारतीय मूल के छात्र श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी की मौत से गहरा दुख हुआ। पुलिस की जांच जारी है। दूतावास परिवार के संपर्क में बना हुआ है। उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।"

 

 

नील आचार्य पाया गया था मृत

इससे पहले इसी सप्ताह सोमवार को पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र नील आचार्य मृत पाए गए थे। वे रविवार से लापते थे। कुछ घंटे बाद उनका शव यूनिवर्सिटी परिसर में मिला। एक दूसरी घटना में 16 जनवरी को जॉर्जिया के लिथोनिया में एक बेघर व्यक्ति ने पीट-पीटकर भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी थी। वह मूल रूप से हरियाणा के पंचकुला के रहने वाले थे।

जॉर्जिया में विवेक सैनी की हुई हत्या

विवेक सैनी जॉर्जिया के लिथोनिया में एमबीए कर रहे थे। वह एक स्टोर में पार्ट टाइम जॉब करते थे। स्टोर में एक बेघर व्यक्ति जूलियन फॉल्कनर को रहने दिया गया था। सैनी ने उसे चिप्स, पानी और एक जैकेट भी दी थी। 16 जनवरी को फॉल्कनर ने हथौड़े से पीट-पीटकर सैनी को मार डाला था।

यह भी पढ़ें- US: बेघर व्यक्ति ने सिर पर हथौड़ा मारकर की भारतीय छात्र की हत्या, रहने के लिए दिया था जगह, सामने आया खौफनाक वीडियो

इसी साल जनवरी में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के अर्बाना-शैंपेन (यूआईयूसी) के बाहर एक अन्य भारतीय छात्र अकुल धवन को मृत पाया गया था। पोस्टमॉर्टम से पता चला था कि उसकी मौत हाइपोथर्मिया से हुई थी। अकुल धवन के परिजनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें गुमशुदगी की सूचना देने पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत, हो गए थे लापता

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीदना पड़ेगा भारी! भारत समेत 10 देशों पर 100% टैरिफ का खतरा
Trump-Fed टकराव, Iran War और India-Pak Clash से मक्का ड्रोन अटैक तक, आज की 10 बड़ी खबरें कौन सी?