अमेरिका के जॉर्जिया में एक बेघर व्यक्ति ने 25 साल के भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी। उसने सिर पर करीब 50 बार हथौड़ा मारा। 

जॉर्जिया। अमेरिका के जॉर्जिया में एक बेघर व्यक्ति ने सिर पर हथौड़ा मार-मारकर भारतीय छात्र की हत्या कर दी। वह छात्र पर तब तक हथौड़े से वार करता रहा जब तक कि उसका सिर फटकर चूर-चूर न हो गया। इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

(नोट- इस वीडियो में परेशान करने वाली तस्वीरें हैं। देखने का फैसला अपने विवेक के अनुसार करें)

मृतक भारतीय छात्र की पहचान 25 साल के विवेक सैनी के रूप में हुई है। वह मास्टर्स की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे। विवेक जॉर्जिया के लिथोनिया में एक स्टोर में पार्ट टाइम जॉब करते थे। हत्यारे की पहचान जूलियन फॉकनर के रूप में हुई है। विवेक और स्टोर के दूसरे कर्मचारी बेघर फॉकनर को दो दिन से रहने के लिए जगह दे रहे थे। कर्मचारियों ने उसे चिप्स, कोक, पानी और जैकेट दिया था।

फॉकनर ने विवेक के सिर पर 50 बार किया वार

ठंड के चलते कर्मचारियों ने फॉकनर को स्टोर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा था। हालांकि 16 जनवरी को विवेक सैनी ने फॉकनर को स्टोर छोड़ने के लिए कहा। विवेक ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर वह पुलिस को बुलाएगा। पुलिस के मुताबिक इसके बाद फॉकनर ने विवेक पर हथौड़े से हमला कर दिया। उसने विवेक के सिर पर करीब 50 बार वार किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो फॉकनर सैनी के शरीर पर खड़ा था। वह हथौड़ा लिए हुए था। विवेक को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से विवेक ने कंप्यूटर साइंस में किया था बीटेक

विवेक सैनी का परिवार हरियाणा के बरवाला में रहता है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विवेक ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। इसके बाद मास्टर्स की डिग्री के लिए दो साल पहले अमेरिका गए थे। उन्होंने हाल ही में अलबामा विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी की थी। विवेक के पार्थिव शरीर को भारत लाया गया। उनका अंतिम संस्कार हो चुका है।